फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Buying Guide: भीषण गर्मी में भी कमरा रहेगा शिमला जैसा ठंडा, बस कूलर खरीदते समय न करें ये गलतियां

Tue, 12 May 2026 02:52 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कूलर खरीदते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपके पैसे भी बर्बाद होंगे और सही सौदा भी नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Cooler Buying Tips - फोटो : AI Generated
धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। गर्मी के सीजन में कूलर और एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। वे लोग जो एसी को नहीं अफॉर्ड कर पाते हैं वे कूलर खरीदते हैं। हालांकि, कूलर खरीदने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। केवल डिजाइन या कम कीमत देखकर कूलर खरीद लेना बाद में परेशानी की वजह बन सकता है। सही कूलर का चुनाव करते समय आपको कमरे के आकार, पानी की क्षमता, हवा की दिशा और कूलिंग तकनीक को ध्यान में रखना चाहिए। गलत क्षमता वाला कूलर बिजली की खपत बढ़ाने के साथ पर्याप्त ठंडक भी नहीं दे पाता है।
विज्ञापन

2 of 5
Cooler Buying Tips - फोटो : Freepik
आपको कमरे के आकार के मुताबिक कूलर खरीदना चाहिए। छोटे कमरे के लिए हाई कैपेसिटी कूलर लेने से ज्यादा फायदा नहीं होता, जबकि बड़े कमरे में छोटा कूलर असरदार कूलिंग नहीं दे पाता है। अगर आपका कमरा मध्यम आकार का है तो कम पानी क्षमता वाला मॉडल भी ठीक साबित हो सकता है। हालांकि, बड़े हॉल या खुले एरिया के लिए ज्यादा एयर थ्रो और बड़ी टंकी वाला कूलर बेहतर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cooler Buying Tips - फोटो : Freepik
इन दिनों बाजार में अलग-अलग तरह के कूलिंग पैड वाले कूलर उपलब्ध हैं। इन सब में हनीकॉम्ब पैड को ज्यादा प्रभावी माना जाता है क्योंकि ये लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं सामान्य घास वाले पैड कम कीमत में मिल जाते हैं लेकिन इनकी लाइफ और कूलिंग क्षमता सीमित हो सकती है। 

4 of 5
Cooler Buying Tips - फोटो : Freepik
कूलर अच्छे से कमरे में ठंडक पहुंचाए इसके लिए कमरे के भीतर वेंटिलेशन का होना भी जरूरी है। कई बार लोग बंद कमरे में कूलर चलाते हैं, जिसकी वजह से ठंडक महसूस नहीं होती है। अच्छी हवा के आवागमन वाले कमरे में कूलर ज्यादा असरदार ढंग से काम करता है। कूलर खरीदते समय आपको ऐसे मॉडल का चुनाव करना चाहिए, जिसमें कम बिजली खपत और आसान सफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cooler Buying Tips - फोटो : Freepik
आपको हमेशा भरोसेमंद कंपनी का ही कूलर खरीदना चाहिए। कई बार सस्ते और लोकल कंपनी के कूलर शुरुआती दिनों में सही चलते हैं लेकिन बाद में मोटर, पंप या फैन से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर में उस ब्रांड की सर्विस सुविधा और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता की जानकारी जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें