फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Consumer Right: क्या मॉल में बिलिंग काउंटर पर जरूरी होता है अपना मोबाइल नंबर देना? जानें नियम और अपना अधिकार

Mon, 25 Aug 2025 08:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Billing Counter Par Mobile Number Dena Jarui Hai Kya: अगर आप भी मॉल या किसी दुकान पर खरीदारी के लिए जाते हैं, तो कई जगह आपका मोबाइल नंबर बिल निकालने के लिए मांगा जाता होगा। पर क्या ऐसा करना जरूरी है?
विज्ञापन
1 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
Consumer Rights Is Giving Mobile Number at Mall Billing Counter: भले ही आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, लेकिन आज भी एक बड़ी तबका अपनी जरूरत का सामान खरीदने दुकान या मॉल जाता ही है। ऑनलाइन शॉपिंग के कई फायदे तो हैं जैसे, कहीं जाना नहीं पड़ता और सामान घर पर ही आ जाता है। पर आप जो चीज मंगा रहे हैं वो सही है या नहीं, ये तो पता तभी चल पाता है जब वो चीज आपके पास आ जाती है।

इसलिए अपनी पसंद की चीज खरीदने के लिए और सही क्वालिटी चुनने के लिए लोग मॉल से खरीदारी करते हैं। पर आज के समय में लगभग हर किसी को जल्दी रहती है, लेकिन जब हम बिलिंग काउंटर पर पहुंचते हैं तो हमसे कई तरह की जानकारी भी ली जाती है जिसमें से एक है हमारा मोबाइल नंबर, लेकिन क्या बिलिंग काउंटर पर बिल लेने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी है? क्या इसके बिना बिल नहीं मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर आपका क्या अधिकार है...
विज्ञापन

2 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों लिया जाता है मोबाइल नंबर?
  • दरअसल, जब हम खरीदारी कर सामान की पेमेंट करने बिलिंग काउंटर पर जाते हैं तो यहां हमसे मोबाइल नंबर मांगा जाता है और कई लोग तो बिना कोई कारण जाने ही अपना नंबर बता भी देते हैं। वहीं, जो लोग पूछते हैं कि मोबाइल नंबर क्यों चाहिए तो इसके पीछे बिलिंग पर खड़ा व्यक्ति ये कारण देता है कि ये बिलिंग सिस्टम में एंट्री के लिए जरूरी होता है और कभी कोई ऑफर्स या कूपन कोड आदि आता है, तो आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्या जरूरी है मोबाइल नंबर देना?
  • अगर आप कहीं भी खरीदारी करने गए हैं और बिलिंग काउंटर पर आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है, तो जान लें कि अगर आप चाहें तो अपना मोबाइल नंबर दे सकते हैं और अगर आप नहीं चाहें तो आप नहीं भी दे सकते। कोई भी दुकानदार आपको इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता। अगर आपको ये नहीं पता था, तो ये आपके लिए जरूरी जानकारी हो सकती है।

4 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है उपभोक्ता अधिकार कानून?
  • हर एक चीज का नियम बनाया गया है। जैसे, अगर उपभोक्ता अधिकार कानून की बात करें तो इसके तहत ये साफ है कि किसी भी ग्राहक से उसकी कोई भी निजी जानकारी जबरदस्ती नहीं ली जा सकती। अगर ग्राहक चाहता है तो वो अपना मोबाइल नंबर दे सकता है और अगर वो नहीं चाहता तो वो नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
बिना मोबाइल नंबर के ले सकते हैं बिल, न दे तो यहां करें शिकायत
  • नियमों के तहत ग्राहक की ये मर्जी होती है कि वो बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर दे या न दे। ऐसे में बिलिंग काउंटर से आपको बिना मोबाइल नंबर बताए भी बिल मिलना चाहिए। अगर कोई दुकानदार आपको मोबाइल नंबर देने के लिए बाध्य करता है तो आप उसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें