फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Consumer Number: दुकानदार MRP से अधिक मांग रहा पैसे तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Sun, 26 Apr 2026 02:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

More Than Mrp Charges: अक्सर कुछ दुकानदार किसी सामान पर अंकित मुल्य से अधिक दाम पर बेचते हैं। बता दें कि ऐसा करना जुर्म है। अगर आप भी किसी कारण ऐसी दुकान से सामान खरीदते हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुकानदार की शिकायत कहां करें - फोटो : AI
Consumer Court Complaint: अक्सर हम बाजार से सामान खरीदते समय एमआरपी यानी अधिकतम खुदरा मूल्य पर ध्यान नहीं देते, जिसका फायदा उठाकर कई दुकानदार ग्राहकों से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलते हैं। क्या आप जानते हैं कि एमआरपी से एक रुपया भी ज्यादा मांगना कानूनी अपराध है? उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत यह 'अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस' की श्रेणी में आता है।

अगर कोई दुकानदार आपसे ओवरचार्जिंग करता है, तो आपको चुप रहने के बजाय अपनी आवाज उठानी चाहिए। भारत सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन और पोर्टल बनाए हैं, जहां शिकायत करने पर दुकानदार के खिलाफ भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। आइए इसकी प्रक्रिया जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
MRP से ज्यादा पैसे मांगना क्यों है गलत?
  • एमआरपी का अर्थ ही है 'अधिकतम मूल्य', जिसमें सभी टैक्स शामिल होते हैं, दुकानदार इसके ऊपर कोई अन्य चार्ज नहीं लगा सकता।
  • कई दुकानदार 'कूलिंग चार्ज' या 'सर्विस चार्ज' के नाम पर ठंडी ड्रिंक्स या पानी की बोतलों पर ज्यादा पैसे वसूलते हैं, जो कि पूरी तरह अवैध है।
  • जागरूक ग्राहक बनकर आप न सिर्फ अपने पैसे बचाते हैं, बल्कि बाजार में होने वाली कालाबाजारी पर भी लगाम लगाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कहां करें शिकायत? - फोटो : अमर उजाला
कहां और कैसे करें शिकायत?
  • आप टोल-फ्री नंबर 1915 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है।
  • आप 8130009809 नंबर पर मैसेज भेजकर भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
  • उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (consumerhelpline.gov.in) पर जाकर अपनी शिकायत का विवरण और बिल की फोटो अपलोड करें।

4 of 5
जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Graphics (अमर उजाला ग्राफिक्स)
शिकायत के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
  • सामान खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें, क्योंकि यही आपकी शिकायत का सबसे बड़ा आधार होता है।
  • दुकान का नाम, सही पता और अगर संभव हो तो दुकानदार का मोबाइल नंबर अपने पास नोट कर लें।
  • अगर दुकानदार बहस करे या एमआरपी से ज्यादा पैसे मांगे, तो सबूत के तौर पर फोटो या छोटा वीडियो बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कार्रवाई और समाधान की प्रक्रिया
  • शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग दुकानदार को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगता है।
  • दोषी पाए जाने पर दुकानदार पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
  • उपभोक्ता अदालत के माध्यम से आपको न सिर्फ अतिरिक्त पैसे वापस मिलते हैं, बल्कि मानसिक परेशानी के लिए मुआवजा भी मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें