फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किचन से लेकर बॉथरूम तक में आ गए हैं कॉकरोच? इन 4 तरीकों से करें काम तमाम!

Wed, 09 Sep 2026 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किचन, बाथरूम और घर के दूसरे हिस्सों में कॉकरोच नमी, खाने के टुकड़ों और कचरे की वजह से आसानी से पनप सकते हैं। सफाई के साथ कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इनके आने-जाने को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
घर में कई बार ऐसे कीड़े आ जाते हैं जो बेहद ही खतरनाक होते हैं, क्योंकि अगर ये खाने की चीजों तक पहुंच जाएं और उस खाने का सेवन कोई कर ले तो वो बीमार पड़ सकता है। जैसे- कॉकरोच। दरअसल, कई लोग घरों में कॉकरोच के आने को लेकर परेशान रहते हैं।

किचन की सिंक, गैस चूल्हे के आसपास, डस्टबिन, बाथरूम की नालियों और पाइप के आसपास कॉकरोच छिप सकते हैं। इसलिए अगर घर में कॉकरोच दिखाई दे रहे हैं, तो शुरुआत में ही कुछ जरूरी कदम उठाना बेहतर है। चलिए जानते हैं इन कॉकरोच से आप अपनी पीछा कैसे छुटा सकते हैं। आगे इस बारे में आप जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated
घर से कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं?

पहला तरीका
  • कॉकरोच को आकर्षित करने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है
  • घरेलू उपाय के तौर पर थोड़ी चीनी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे उन जगहों के पास रखा जा सकता है, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं
  • बस ध्यान रहे कि इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें
विज्ञापन

3 of 5
कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated
दूसरा तरीका
  • कॉकरोच को खाने की गंध आसानी से आकर्षित कर सकती है
  • इसलिए रात में किचन में खाना खुला छोड़ने से बचें
  • बिस्किट, आटा, चावल, चीनी और दूसरी खाने की चीजों को अच्छी तरह बंद डिब्बों में रखें
  • खाना बनाने के बाद किचन के स्लैब और फर्श पर गिरे टुकड़ों को साफ कर दें
  • डस्टबिन को भी लंबे समय तक घर के अंदर खुला न रखें

4 of 5
कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik
तीसरा तरीका
  • कुछ सूखे तेजपत्ते किचन की स्लैब और सिंक के नीचे और उन कोनों में रख दें जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं
  • दरअसल, तेजपत्ते की गंध कॉकरोच को पसंद नहीं होती
  • इसलिए तेजपत्ता कॉकरोच को आपके घर से भगाने में मदद कर सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik
चौथा तरीका
  • कॉकरोच को नमी वाली जगहें पसंद आती हैं
  • इसलिए किचन और बाथरूम को जितना संभव हो सूखा रखें
  • सिंक में पानी जमा न रहने दें और इस्तेमाल के बाद फर्श को सूखा दें
  • साथ ही अगर किसी पाइप या नल से लगातार पानी टपक रहा है, तो उसकी मरम्मत कराएं और बाथरूम और किचन की नालियों को भी साफ रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें