पंखा साफ करने से पहले जान लें ये छोटी बात
- फोटो : Orient
सिर्फ ब्लेड साफ करना काफी नहीं
पंखे के ब्लेड हवा में घूमते रहते हैं, इसलिए उन पर धूल जल्दी दिखाई देने लगती है। लेकिन ब्लेड को पकड़ने वाला बीच का हिस्सा और उसके आसपास का मोटर कवर भी धूल से बचा नहीं रहता। खासकर छत पर लगे पंखे के ऊपरी हिस्से में ऐसी धूल जमा हो सकती है, जो नीचे से आसानी से दिखाई भी नहीं देती।