फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cinema Hall Food Rules: सिनेमा हाल में बाहर से क्या-क्या खाने की चीजें ले जानें की छूट होती है? यहां जानें

Sun, 16 Aug 2026 04:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Theatre Food Regulations: हममे से ज्यादातर लोग ये जानते हैं कि सिनेमा हॉल में खाने की चीजें लेकर नहीं जा सकते हैं। मगर इन नियमों में कुछ अपवाद भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमा हॉल में बाहर का खाना ले जाने को लेकर आम नियम - फोटो : AI
Cinema Hall Food Regulation: सिनेमा हॉल में फिल्म देखना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन अक्सर वहां मिलने वाला खाना और स्नैक्स बहुत महंगे होते हैं। कई बार लोग घर से या बाहर से खाने की चीजें साथ ले जाना चाहते हैं, लेकिन सिनेमा हॉल के सुरक्षा गार्ड उन्हें गेट पर ही रोक देते हैं। 

ऐसे में लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि क्या सिनेमा हॉल के अंदर बाहर से खाने-पीने की चीजें ले जाने की कोई कानूनी छूट या अनुमति है या नहीं? इसे लेकर कई महत्वपूर्ण नियम और अदालत के फैसले आ चुके हैं, इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किन चीजों को अंदर ले जाने की मिलती है अनुमति - फोटो : Adobe Stock
किन चीजों को अंदर ले जाने की मिलती है अनुमति
  • सिनेमा हॉल के नियमों के अनुसार आमतौर पर बाहर के किसी भी ठोस खाने के सामान जैसे चिप्स, पॉपकॉर्न या फास्ट फूड को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती है।
  • हालांकि, अगर किसी दर्शक के पास बच्चे हैं, तो बच्चों के लिए जरूरी दूध या बेबी फूड ले जाने से थिएटर प्रबंधन नहीं रोकता है।
  • इसी तरह यदि किसी व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह पर किसी विशेष आहार या दवा की जरूरत है, तो वह उसे अपने साथ ले जा सकता है।
  • कई राज्यों और न्यायालयों के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार सिनेमा हॉलों को पीने का पानी मुफ्त उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है, इसलिए पानी की बोतल को लेकर रियायत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
सिनेमा हॉल प्रबंधन और कानूनी अधिकारों की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा हॉल प्रबंधन और कानूनी अधिकारों की स्थिति
  • देश के विभिन्न न्यायालयों और उपभोक्ता आयोगों ने यह साफ किया है कि सिनेमा हॉल मालिक दर्शकों पर अपने काउंटर से ही महंगे दाम पर सामान खरीदने का दबाव नहीं बना सकते।
  • सुरक्षा और स्वच्छता के कारणों का हवाला देते हुए सिनेमा हॉल अपने परिसरों में बाहर के खुले खाद्य पदार्थों को लाने से मना करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
  • अगर कोई थिएटर जबरन आपको पानी पीने से रोकता है या महंगा सामान खरीदने के लिए मजबूर करता है, तो आप इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं।

4 of 5
टिकट खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान - फोटो : Adobe Stock
टिकट खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
  • सिनेमा हॉल में प्रवेश करने से पहले टिकट काउंटर या मुख्य द्वार पर लगे नियमों और बैनरों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
  • फिल्म देखने जाने से पहले सिनेमा हॉल के अपने नियमों की जानकारी ले लेना समझदारी होती है ताकि बाद में किसी विवाद से बचा जा सके।
  • अगर आपको पानी या बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो आप तुरंत थिएटर के मैनेजर या संबंधित अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।
  • कई आधुनिक मल्टीप्लेक्स अब अपने परिसरों के भीतर उचित दामों पर खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराने लगे हैं ताकि दर्शकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जागरूक दर्शक बनकर ऐसे बचाएं अपने अधिकार - फोटो : Freepik
जागरूक दर्शक बनकर ऐसे बचाएं अपने अधिकार
  • एक जागरूक नागरिक के तौर पर अपने उपभोक्ता अधिकारों को जानना और उनका सही जगह पर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
  • सिनेमा हॉल में बेवजह बहस करने के बजाय नियमों के दायरे में रहकर अपनी बात रखना और प्रशासन से सहयोग की उम्मीद करना सही रहता है।
  • अगर आपको लगता है कि किसी थिएटर द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो आप इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें