फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Guidelines: क्रिसमस को लेकर दिल्ली-NCR में बढ़ाई गई सुरक्षा, एक क्लिक में पढ़ें नई गाइडलाइन

Thu, 25 Dec 2025 07:49 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas 2025 Rule and Regulation : अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो ये लेख आपके लिए अहम है। क्रिसमस को लेकर नयी गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिनका पालन न करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर प्रशासन ने जारी की ये गाइडलाइन - फोटो : अमर उजाला
Christmas 2025 Rule and Regulation : अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़, चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं, मॉल्स और बाजारों में चहल-पहल को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन नियमों का मकसद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर नाइट सेलिब्रेशन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बाहर निकलते हैं या गाइडलाइंस को नजरअंदाज करते हैं, तो आपको जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप घर से निकलने से पहले इन गाइडलाइंस पर एक नजर डाल लें। 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर प्रशासन ने जारी की ये गाइडलाइन - फोटो : Adobe stock
सार्वजनिक आयोजन के लिए परमिशन

क्रिसमस के मौके पर अगर कोई होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी या ओपन एरिया में पार्टी या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, तो उसके लिए स्थानीय प्रशासन या पुलिस से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना परमिशन आयोजन करने पर आयोजक और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अगर आप किसी पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसके लिए पहले ऑनलाइन ही आवेदन कर लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर प्रशासन ने जारी की ये गाइडलाइन - फोटो : Freepik
सार्वजनिक जगहों पर कड़ी सुरक्षा

चर्च, मॉल, बाजार, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटा जा सके। इन जगहों पर अगर कुछ गलत किया तो कार्रवाई होना तय है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और आयोजनों में एंट्री पॉइंट्स पर बैग चेकिंग और पहचान सत्यापन अनिवार्य होगा। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

 

4 of 6
क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर प्रशासन ने जारी की ये गाइडलाइन - फोटो : Adobe Stock

ट्रैफिक और पार्किंग नियम

क्रिसमस के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कई इलाकों में रूट डायवर्जन और विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई हो सकती है। इसलिए जहां भी जा रहे हैं, वहां की पार्किंग के बारे में पहले पता लगा लें, ताकि आप परेशानी से बच सकें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर प्रशासन ने जारी की ये गाइडलाइन - फोटो : Adobe stock
देर रात पार्टी और तेज म्यूजिक पर कार्रवाई

रात के तय समय के बाद तेज आवाज में म्यूजिक बजाने या पार्टी करने पर शोर नियंत्रण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है। इसलिए अगर पार्टी की परमिशन के बाद भी नियमों का पालन सही से करें। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर प्रशासन ने जारी की ये गाइडलाइन - फोटो : Adobe stock
ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जगह-जगह बैरिकेडिंग और ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किए जाएंगे। अगर आप कहीं नशा करके गाड़ी चलाते पकड़े गए तो भी आप पर कार्रवाई होगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें