फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरेंट्स ध्यान दें: बच्चों को दे रहे हैं मोबाइल तो ध्यान रखें, वरना ये 4 चीजें दे सकती हैं आपको दिक्कत

Wed, 30 Sep 2026 06:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चों को मोबाइल देना आज आम बात हो गई है, लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर माता-पिता को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। खासकर स्क्रीन टाइम, कंटेंट, सोने से पहले फोन और ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान! - फोटो : Amar Ujala AI
आज के समय में मोबाइल फोन बच्चों की पढ़ाई और मनोरंजन का हिस्सा बन गया है। ऑनलाइन क्लास, एजुकेशनल वीडियो और जानकारी हासिल करने के लिए भी बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, मोबाइल का इस्तेमाल किस तरह और कितनी देर किया जा रहा है, यह काफी मायने रखता है। बिना निगरानी के मोबाइल देने पर बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं अगर बच्चों को मोबाइल फोन दे रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान! - फोटो : AI Generated
बच्चों को मोबाइल देते समय किन बातों का ध्यान रखें?

स्क्रीन टाइम पर रखें नजर
  • सबसे पहले बच्चों के स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना जरूरी है
  • लंबे समय तक मोबाइल देखने से बच्चे शारीरिक गतिविधियों से दूर हो सकते हैं
  • बच्चा छोटा हो या बड़ा, उसकी स्क्रीन टाइम पर हर पैरेंट्स को नजर रखनी चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान! - फोटो : AI Generated
हर तरह का कंटेंट बच्चों के लिए सही नहीं
  • मोबाइल हाथ में देने का मतलब यह नहीं है कि बच्चा इंटरनेट पर कुछ भी देख सकता है
  • सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर बच्चों की उम्र के हिसाब से अनुपयुक्त सामग्री भी मौजूद हो सकती है
  • इसलिए माता-पिता को यह देखना चाहिए कि बच्चा क्या देख रहा है और किन लोगों से ऑनलाइन बातचीत कर रहा है
  • जरूरत पड़ने पर पैरेंटल कंट्रोल और सुरक्षित मोड जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है

4 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान! - फोटो : Adobe Stock
सोने से पहले मोबाइल से बनाएं दूरी
  • रात में बिस्तर पर मोबाइल लेकर जाने की आदत भी बच्चों की नींद को प्रभावित कर सकती है
  • इसलिए सोने से पहले मोबाइल और दूसरे स्क्रीन वाले डिवाइस को दूर रखना बेहतर है
  • बच्चे के कमरे में मोबाइल रखने के बजाय उसे किसी सामान्य जगह पर चार्ज करने की आदत बनाई जा सकती है
  • इससे देर रात तक फोन देखने की संभावना कम हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान! - फोटो : AI Generated
ऑनलाइन सुरक्षा को नजरअंदाज न करें
  • मोबाइल इस्तेमाल करते समय बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में भी समझाना जरूरी है
  • उन्हें बताया जाना चाहिए कि अपना पासवर्ड, OTP, घर का पता, फोन नंबर या दूसरी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करनी है
  • किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या कोई ऐप डाउनलोड करने से पहले माता-पिता से पूछने की आदत भी डालनी चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें