फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर घर जाना होगा आसान, IRCTC की इस सीक्रेट सेटिंग से मिल सकता है कंफर्म तत्काल टिकट

Sat, 25 Oct 2025 09:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप थोड़ी सी समझदारी और कुछ आसान टिप्स को अपनाते हैं तो तत्काल ट्रेन टिकट को आसानी से बुक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप छठ पूजा पर घर जाने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट को आसानी से बुक कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
Chhath Puja 2025 IRCTC Tatkal Ticket Booking - फोटो : Adobe Stock
छठ पूजा पर घर जाने के लिए लाखों लोग तैयारी में हैं। हर साल की तरह इस साल भी ट्रेन टिकट की डिमांड काफी बढ़ गई है। इस कारण बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं है। त्योहारों के सीजन में ट्रेनें पूरी तरह से फुल हो जाती हैं। इस दौरान वेटिंग लिस्ट भी काफी बढ़ जाती है।

इस वजह से कई यात्री तत्काल ट्रेन टिकट का सहारा घर जाने के लिए लेते हैं। हालांकि, इस समय तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अगर आप थोड़ी सी समझदारी और कुछ आसान टिप्स को अपनाते हैं तो तत्काल ट्रेन टिकट को आसानी से बुक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप छठ पूजा पर घर जाने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट को आसानी से बुक कर सकते हैं?

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां कामाख्या देवी का करा रहा दर्शन
विज्ञापन

2 of 5
Chhath Puja 2025 IRCTC Tatkal Ticket Booking - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी अपने यूजर्स को मास्टर लिस्ट बनाने की सुविधा देता है। इसमें यात्री अपना और उसके साथ जो सफर कर रहे हैं उनका नाम, उम्र, लिंग आदि डिटेल्स को पहले से फिल करके एड कर सकता है। इससे टिकट बुक करते समय यात्रियों को अलग से पैसेंजर्स की डिटेल्स एड करने की जरूरत नहीं होगी। 

Bank Holiday: क्या भाई दूज के दिन खुले रहेंगे बैंक? यहां जानिए पूरी जानकारी
विज्ञापन

3 of 5
Chhath Puja 2025 IRCTC Tatkal Ticket Booking - फोटो : Freepik
इससे बुकिंग प्रक्रिया तेज होती है और तत्काल टिकट कंफर्म मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा यात्री फास्ट पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरने में समय लगता है।

PM Kisan Yojana: कब आ रही 21वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं

4 of 5
Chhath Puja 2025 IRCTC Tatkal Ticket Booking - फोटो : Freepik
इसके अलावा यूजर्स पहले से ही आईआरसीटीसी वॉलेट में पैसों को एड कर सकते हैं। ऐसा करने से भुगतान की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। इन तरीकों को अपनाकर यात्री आसानी से तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकता है। 

Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chhath Puja 2025 IRCTC Tatkal Ticket Booking - फोटो : Freepik
भारतीय रेलवे इस त्योहारी सीजन में कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। आप आईआरसीटीसी एप पर इन स्पेशल ट्रेनों को चेक कर सकते हैं। अगर इन ट्रेनों में सीटें खाली मिलती हैं, तो इनमें आप टिकट बुकिंग करके सफर कर सकते हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कितने रुपये का मिलता है लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें