फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन टिकट: छठ-दिवाली पर जाना है घर तो अभी से कर लें बुकिंग, वरना बाद में होगी बहुत परेशानी

Tue, 01 Sep 2026 08:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

60 Day Advance Reservation Rule: हम सभी जानते हैं कि दिवाली पर उत्तर भारत के अधिकतर ट्रेनों में सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इस समय दिवली छठ पर जो लोग भी घर जाना चाहते हैं उनको टिकट के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी दिवाली में घर जाना है तो अभी से टिकट की बुकिंग कर लें।
विज्ञापन
1 of 5
दीवाली छठ ट्रेन टिकट - फोटो : AI
Diwali Chhath Train Ticket Booking: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के आते ही घर से दूर रहे लोगों को घर जाने की चिंता सताने लगती है। बता दें कि इस बार 8 नवंबर को दिवाली है और हम सभी जानते हैं कि इन त्योहारों के मौके पर ट्रेनों में कैसी भारी भीड़ उमड़ती है। रेलवे के नियम के मुताबिक आप सफर की तारीख से 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं। 

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है, यानी दिवाली पर घर जाने के लिए टिकट बुक करने का यही सबसे सही समय है। जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, कुछ ही मिनटों में ट्रेनें फुल हो जाती हैं, इसलिए पहले से तैयारी करके रखें ताकि आखिरी वक्त की भागदौड़ से बच सकें। आइए इस लेख में इसी टिकट बुकिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातें समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
60 दिन पहले खुलने वाली बुकिंग विंडो का नियम - फोटो : Adobe Stock
60 दिन पहले खुलने वाली बुकिंग विंडो का नियम
  • रेलवे के नियमों के मुताबिक आप अपनी यात्रा की तारीख से ठीक 60 दिन पहले रिजर्वेशन करवा सकते हैं।
  • यह एडवांस बुकिंग विंडो सुबह ठीक 8 बजे खुलती है, और त्योहारों के दिनों में इस वक्त सर्वर पर बहुत ज्यादा दबाव रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
सितंबर में बुकिंग करने का सही मौका - फोटो : Adobe Stock

सितंबर में बुकिंग करने का सही मौका
  • चूंकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को है, इसलिए सितंबर के महीने से ही इसके टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे।
  • अगर आप सितंबर में ही सही समय पर प्लानिंग कर लेते हैं, तो आपको कन्फर्म सीट मिलने की पूरी उम्मीद रहेगी।

4 of 5
विंडो खुलते ही क्यों भर जाती हैं ट्रेनें? - फोटो : AdobeStock

विंडो खुलते ही क्यों भर जाती हैं ट्रेनें?
  • सुबह 8 बजे जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, देश भर के लाखों लोग एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं।
  • यही वजह है कि कुछ ही सेकंड के भीतर स्लीपर और एसी दोनों की सभी सीटें पूरी तरह फुल हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतिम समय की परेशानियों से बचने की सलाह - फोटो : Adobe Stock
अंतिम समय की परेशानियों से बचने की सलाह
  • बता दें कि अगर आप आखिरी वक्त या अक्टूबर के महीने में टिकट बुक करने की सोचेंगे, तो रेगुलर ट्रेनों में टिकट मिलने की संभावना काफी कम होती है।
  • वेटिंग लिस्ट से बचने और सुकून से घर पहुंचने के लिए जरूरी है कि आप समय रहते आज ही अपनी तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें