Cheque Book Basic Rules India: आज के डिजिटल दौर में भी पैसों के लेन-देन के लिए चेक बुक का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। बहुत से लोग चेक काटते समय या उस पर हस्ताक्षर करते समय कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में उनके लिए भारी मुसीबत बन जाती हैं। आम इंसान को लगता है कि सिर्फ बैंक खाता ब्लॉक हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेक से जुड़ी लापरवाही के कारण आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है?
आपके बता दें कि चेक का बाउंस होना या उस पर गलत तरीके से साइन करना एक गंभीर कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि चेक बुक पर साइन करते समय आपको किन महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।