Ladli Behna Payment 1500 Check Beneficiary List : मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। सरकार इस कल्याणकारी योजना के तहत हर महीने ₹1,500 की राशि सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 37 किस्ते जारी हो चुकी हैं, जो आमतौर पर महीने के 1-10 तारीख के बीच में जारी की जाती है।
ऐसे अब महिलाओं को जुलाई माह की किस्त यानी 38वीं किस्त का इंतजार है। अब अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि अगली किस्त की राशि आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप घर बैठे ही बेहद आसान ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं। आइए इसकी प्रक्रिया जानते हैं।