फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: चारधाम यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं

Mon, 15 Apr 2024 12:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2024 - फोटो : Istock
Char Dham Tour Package From Mumbai: अगर आप गर्मियों के सीजन में किसी धार्मिक यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको चारधाम यात्रा करने का मौका मिल रहा है। हिंदू संस्कृति में चारधाम यात्रा का एक विशेष धार्मिक महत्व है। यह हिंदुओं के पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है। चारधाम यात्रा के अंतर्गत आपको यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करनी होती है। चारधाम यात्रा को काफी शुभ माना गया है। अगर आप भी चारधाम यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस चारधाम यात्रा के टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA PACKAGE EX-MUMBAI है। इसका पैकेज कोड WMA59 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 मई, 2024 को मुंबई से हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 11 रातों और 12 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको Badrinath / Barkot / Gangotri / Guptkashi / Haridwar / Janki Chatti / Kedarnath / Sonprayag / Uttarkashi / Yamunotri इन-इन जगहों पर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2024 - फोटो : Istock
यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। अगर आप किराये के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMA59 पर विजिट कर सकते हैं।  

Rice Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिकने वाले प्लास्टिक के ये चावल, ऐसे करें पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें