फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Challan Pay: कट गया है गाड़ी का चालान तो भरने के लिए न हों परेशान, मिनटों में मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं पेमेंट

Thu, 02 Oct 2025 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Challan Ka Online Payment Kaise Kare: अगर आपकी गाड़ी का भी चालान कट गया है तो आप उसे ऑनलाइन भर सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल से ही। चलिए जानते हैं इसका तरीका।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल से कैसे भरें गाड़ी का चालान? - फोटो : Adobe Stock
Challan Online Payment Option: एक कहावत है कि गाड़ी चलाने के लिए चार आंख चाहिए यानी जब भी सड़क पर गाड़ी चलाएं तो चारों तरफ नजरें होनी चाहिए, ताकि आप किसी दुर्घटना से बच सकें और सही सलामत अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। साथ ही सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी है ताकि दुर्घटना और गाड़ी पर आने वाले चालान से भी बचा जा सके।

जैसे, दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनना चाहिए तो चार पहिया आदि वाहन में सीटबेल्ट लगानी चाहिए। ऐसे ही कई ट्रैफिक नियम हैं जिनका आपको पालन करना होता है, वरना आजकल तो सड़कों पर कैमरे भी लगे हैं जो पलक झपकते ही आपकी गाड़ी का चालान काट देते हैं। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान आ गया है और आप नहीं समझ पा रहे है कि इसे कैसे ऑनलाइन ही भर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में चालान की ऑनलाइन पेमेंट करने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल से कैसे भरें गाड़ी का चालान? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें गलत कटा है चालान, तो क्या करें?
  • आपकी गाड़ी पर चालान क्यों आया है और जो चालान आया है वो क्या सही आया है? ये सब जरूर चेक कर लें और उसके बाद ही पेमेंट करें, वरना आप गलत चालान के लिए शिकायत भी कर सकते हैं। आप ऑनलाइन इस आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/gsticket/ के जरिए अपनी शिकायत कर गलत चालान माफ करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल से कैसे भरें गाड़ी का चालान? - फोटो : Adobe Stock
न हों परेशान, ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन चालान:-

स्टेप 1
  • अगर आपका चालान सही है तो आप इसे ऑनलाइन भर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको नीचे दिए गए फॉर्म को भरना है

4 of 5
मोबाइल से कैसे भरें गाड़ी का चालान? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • आपको यहां पर सबसे पहले 'Vehicle Number' वाले ऑप्शन के आगे टिक करना है यानी इसे चुनना है
  • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी नंबर भरना है, ध्यान रहे पूरा नंबर भरें
  • फिर आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना है और इसके बाद 'Get Detail' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल से कैसे भरें गाड़ी का चालान? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी आएगा जिसे भरें और 'Submit' पर क्लिक कर दें
  • फिर आपके सामने आपके चालान की लिस्ट खुल जाएगी ऐसे में आपको चालान के आगे 'Pay Now' का बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको नेट बैंकिंग से पेमेंट करने के लिए दिखाएगा जिसके साथ आगे बढ़ें और फिर आपको यहां पर यूपीआई से लेकर बाकी पेमेंट के ऑप्शन मिलेंगे
  • ऐसे में आप अपनी पसंद का पेमेंट मोड चुनकर अपने चालान की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें