फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनने पर भी इन दो कारणों से कट सकता है चालान, जानें ट्रैफिक से जुड़े ये सख्त नियम

Thu, 22 Oct 2026 06:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Non ISI Mark Helmet Fine: सिर पर हेलमेट होने के बावजूद कुछ लोगों का चालान कट जाता है।
  • हेलमेट का स्ट्रैप (पट्टी) खुला छोड़ने या ठीक से न बांधने पर भी ट्रैफिक पुलिस जुर्माना लगाती है।
  • आइए इस लेख यही समझते हैं कि चालान से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
हेलमेट पहनने पर चालान - फोटो : AI
Challan Wearing Helmet India: सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना सबसे जरूरी नियम माना जाता है। ज्यादातर लोगों का यह मानना होता है कि सिर पर हेलमेट होने पर ट्रैफिक पुलिस उनका चालान नहीं काट सकती है। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है, क्योंकि कई बार हेलमेट पहनने के बाद भी लोगों का भारी-भरकम चालान कट जाता है।

मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार केवल हेलमेट पहनना काफी नहीं है, बल्कि उसका सही गुणवत्ता का होना और ठीक से बंधा होना भी अनिवार्य है। अगर आप ट्रैफिक नियमों की इन छोटी लेकिन अहम बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो पुलिस आपका चालान काट सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि वे दो मुख्य कारण कौन से हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
helmet - फोटो : Adobe stock
क्या लोकल हेलमेट पहनने से कटता है चालान?
  • ट्रैफिक नियमों के तहत सिर्फ सड़क पर सिर ढंकने के लिए कोई भी हल्का या प्लास्टिक का लोकल हेलमेट पहनना सेफ नहीं होता है।
  • अगर आपके हेलमेट पर भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का आईएसआई मार्क नहीं है, तो पुलिस इसे सुरक्षा के मानकों के खिलाफ मानकर आपका चालान काट सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या हेलमेट का स्ट्रैप खुला होने पर भी लगता है जुर्माना? - फोटो : Adobe Stock
क्या हेलमेट का स्ट्रैप खुला होने पर भी लगता है जुर्माना?
  • कई लोग सिर पर हेलमेट तो रख लेते हैं, लेकिन उसकी ठुड्डी वाली पट्टी यानी स्ट्रैप को खुला छोड़ देते हैं और बांधते नहीं हैं।
  • नियम के मुताबिक अगर दुर्घटना के समय हेलमेट सिर से आसानी से निकल जाए, तो वह सुरक्षित नहीं माना जाता है, इसलिए खुला स्ट्रैप भी चालान का कारण बनता है।

4 of 5
गलत तरीके से हेलमेट पहनने पर कितना देना पड़ता है जुर्माना? - फोटो : Adobe Stock
गलत तरीके से हेलमेट पहनने पर कितना देना पड़ता है जुर्माना?
  • मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत बिना सही गुणवत्ता या बिना स्ट्रैप बंधे हेलमेट पहनने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • पुलिस चेकिंग के दौरान इन छोटी कमियों को तुरंत पकड़ लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चालान से बचने का सबसे सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
चालान से बचने का सबसे सही तरीका क्या है?
  • सफर के दौरान हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला बीआईएस और आईएसआई प्रमाणित हेलमेट ही पहनें।
  • वाहन चलाने से पहले उसका स्ट्रैप अच्छी तरह से टाइट कर लें, ताकि न सिर्फ आपका चालान कटने से बचे बल्कि दुर्घटना के समय आपके जीवन की पूरी सुरक्षा भी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें