Census 2027 Rules India: भारत में डिजिटल जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही साइबर ठगों ने भी लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि घर आए जनगणना अधिकारी को कौन सी जानकारी देनी चाहिए और कौन सी नहीं। क्या वे आपसे आपके आधार कार्ड की कॉपी या मोबाइल पर आया ओटीपी मांग सकते हैं?
जनगणना का मुख्य उद्देश्य सांख्यिकीय डेटा इकट्ठा करना है, न कि आपके निजी दस्तावेजों को जब्त करना। ऐसे में नियमों की सही जानकारी न होना आपको बड़े वित्तीय जोखिम या पहचान की चोरी के संकट में डाल सकता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि जनगणना अधिकारी आपसे कौन सी जानकारी मांग सकते हैं और कौन सी नहीं।