फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ceiling Fan Tips: छत पर लगा पंखा गिर सकता है सिर पर, फैन खरीदते हुए डिजाइन नहीं देखें ये 4 चीजें

Sat, 18 Apr 2026 06:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Ceiling Fan For Home : अक्सर लोग सिलिंग फैन खरीदते समय नहीं समझ पाते हैं कि उनके कमरे के लिए कैसा पंखा बेस्ट रहेगा। वो बाजार से कोई भी पंखा खरीद लेते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
गर्मियों की शुरू हो चुका है और बहुत से लोग अब कुलर या पंखा चलाकर सोना भी शुरू कर चुके हैं। इस मौसम में कुछ लोग नया सिलिंग फैन भी खरीदते हैं। अक्सर लोग सिलिंग फैन खरीदते समय फैंसी और डिजाइन वाले पंखें खरीदने को प्राथमिकता देते हैं। मगर आपको बता दें कि सिर्फ चमक-धमक देखकर पंखा खरीदना आपके लिए नुकसादायक हो सकता है।  

ज्यादातर फैंसी पंखे आपका बिजली के बिल को बढ़ाता है, और साथ ही आपके कमरे में बराबर हवा भी नहीं पहुंचा पाता है। अब बाजार में BLDC (ब्रशलेश डायरेक्ट करेंट) मोटरों वाले पंखों की मांग बढ़ी है, जो पुराने पंखों की तुलना में 60% तक बिजली बचा सकते हैं। इसलिए पंखा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी अपने बेडरूम या लिविंग रूम के लिए नया पंखा लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सही साइज और एयर डिलीवरी
  • पंखे की हवा उसके 'स्वीप' (Sweep) और एयर डिलीवरी पर निर्भर करती है।
  • छोटे कमरे (80-100 sq ft) के लिए 1200mm (48 इंच) का पंखा सबसे अच्छा होता है, जबकि बड़े हॉल के लिए 1400mm या दो पंखे चाहिए।
  • पंखा प्रति मिनट कितनी हवा फेंक रहा है, यह चेक करें। कम से कम 210-230 CMM रेटिंग वाला पंखा ही चुनें।
  • 3 ब्लेड वाले पंखे हवा तेजी से काटते हैं, जबकि 4 या 5 ब्लेड वाले पंखे शोर में कम होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
बीएलडीसी मोटर और बिजली बचत
  • बीएलडीसी पंखे मात्र 28-35 वॉट बिजली खर्च करते हैं, जबकि पुराने पंखे 75 वॉट तक बिजली लेते हैं।
  • ये मोटर लंबे समय तक चलने पर भी गर्म नहीं होती, जिससे पंखे की लाइफ बढ़ जाती है।
  • बिजली कटने पर ये पंखे इन्वर्टर पर साधारण पंखों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा देर तक चल सकते हैं।

4 of 5
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Freepik
डिजाइन और मेंटेनेंस
  • ऐसे पंखे चुनें जिन पर धूल कम जमती हो, ताकि आपको बार-बार सफाई न करनी पड़े।
  • पंखा जमीन से कम से कम 7-8 फीट ऊपर और छत से कम से कम 1 फीट नीचे होना चाहिए ताकि हवा का प्रेशर बना रहे।
  • शोर कम करने के लिए 'लो-नॉइस' वाले मॉडल्स को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
स्मार्ट खरीदारी की सलाह
  • अब अधिकांश नए पंखे रिमोट के साथ आते हैं, जो बिस्तर से ही स्पीड कंट्रोल और टाइमर सेट करने की सुविधा देते हैं।
  • हमेशा विश्वसनीय ब्रांड और कम से कम 2 साल की वारंटी वाला प्रोडक्ट ही खरीदें।
  • डिजाइन पर ज्यादा खर्च करने के बजाय पंखे की मजबूती और स्टार रेटिंग को प्राथमिकता दें, यह लंबे समय में आपके पैसे बचाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें