फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Pooling vs Public Transport: ऑफिस जाने का सबसे सस्ता और स्मार्ट तरीका क्या है?

Fri, 15 May 2026 02:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Carpooling vs Public Transport: अक्सर जब लोग ऑफिस जाते हैं तो मन में एक दुविधा होती है कि कारपुलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कौन सा उनके लिए सस्ता और सुविधाजनक है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपुलिंग में आपके क्या बेस्ट क्या है? - फोटो : AI
Carpooling vs Public Transport: बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच हर कामकाजी व्यक्ति के मन में यह सवाल जरूर आता है कि ऑफिस जाने के लिए सबसे सस्ता और स्मार्ट तरीका क्या है। देखा जाए तो कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी दूरी, बजट और आराम पर निर्भर करता है। 

जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट पैसे बचाने का सबसे बेहतरीन जरिया है, वहीं कारपूलिंग आपको निजी वाहन की सुविधा और सहकर्मियों के साथ अच्छी नेटवर्किंग का मौका देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के फायदे
  • मेट्रो, बस या लोकल ट्रेन का मासिक पास कार के ईंधन और मेंटेनेंस खर्च के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है।
  • सामूहिक परिवहन का इस्तेमाल करने से प्रति व्यक्ति कार्बन फुटप्रिंट कम होता है, जो प्रकृति के लिए बेहतर है।
  • मेट्रो जैसे विकल्प आपको भारी ट्रैफिक जाम में फंसने से बचाते हैं, जिससे आपके समय की बचत होती है।
  • ऑफिस में पार्किंग ढूंढने और उसके भारी शुल्क से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
काल पुलिंग - फोटो : Freepik
कारपूलिंग के स्मार्ट लाभ
  • अपने साथियों के साथ तेल और टोल का खर्च बांटने से व्यक्तिगत बोझ काफी कम हो जाता है।
  • सफर के दौरान सहकर्मियों से बातचीत करने से प्रोफेशनल रिश्ते बेहतर होते हैं और सफर बोरियत भरा नहीं रहता।
  • आपको बस स्टॉप या मेट्रो स्टेशन तक पैदल चलने की जरूरत नहीं होती, कार आपको घर के पास से पिक करती है।
  • कारपूलिंग या निजी वाहन में आप आम पब्लिक से दूर रहते हैं और कार के अंदर रहते हैं, ऐसे में आपके सामान भी सुरक्षित रहते हैं।
  • सार्वजनिक वाहनों की भीड़भाड़ के मुकाबले कारपूलिंग में आप शांति और आराम से सफर कर सकते हैं।

4 of 5
Public Transport - फोटो : Twitter/@kgahlot
दोनों के बीच स्मार्ट चुनाव कैसे करें?
  • अगर ऑफिस 20-30 किमी दूर है और मेट्रो कनेक्टिविटी अच्छी है, तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट ही सबसे स्मार्ट विकल्प है।
  • अगर आपका ऑफिस टाइम फिक्स नहीं है, तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा बेहतर है क्योंकि कारपूलिंग में आपको दूसरों का इंतजार करना पड़ता है।
  • अगर बस स्टैंड से ऑफिस दूर है, तो दोस्तों के साथ कारपूलिंग करना ज्यादा समय बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बचत बढ़ाने के कुछ खास टिप्स - फोटो : AdobeStock
बचत बढ़ाने के कुछ खास टिप्स
  • मेट्रो या बस के लिए कार्ड का इस्तेमाल करें, जिससे किराए में 10% तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है।
  • सप्ताह में 3 दिन मेट्रो और 2 दिन कारपूलिंग का विकल्प भी अपनाया जा सकता है, जो बजट और सुविधा का सही संतुलन बन सकता है।
  • अंत में सबसे जरूरी बात ये है कि यह पूरी तरह आपकी परिस्थितियों पर निर्भर करता है कि आपके लिए कारपूलिंग बेस्ट है या पब्लिक ट्रांसपोर्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें