How to Withdraw Money Using UPI QR Code?: डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में एटीएम से पैसे निकालने का तरीकों में कई तरह के अपडेट आ चुके हैं। आज हम एटीएम से पैसे निकालने के जिस तरीके के बारे में जानने वाले हैं उसमें आपको कार्ड डालने या पिन टाइप करने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल ये 'कार्डलेस कैश विड्रॉल' तकनीक है, जिससे एटीएम से पैसे निकालने की प्रक्रिया को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया है। यह तकनीक मुख्य रूप से यूपीआई या बैंक के आधिकारिक ऐप पर आधारित होती है, जहां आप क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे निकाल सकते हैं।
आज के बैंकिंग सुरक्षा मानकों के अनुसार, यह तरीका पारंपरिक कार्ड ट्रांजेक्शन से कहीं अधिक सुरक्षित माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें 'कार्ड स्कीमिंग' का खतरा शून्य हो जाता है। इसके अलावा आपको एटीएम की कीपैड छूने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए यह स्वच्छता और सुरक्षा दोनों के लिहाज से एक आधुनिक और स्मार्ट विकल्प बनकर उभर रहा है।