फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Insurance: क्या बारिश के पानी से खराब हुआ इंजन आपके इंश्योरेंस में कवर होता है? ऐसे चेक करें पॉलिसी

Wed, 08 Jul 2026 06:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hydrostatic Lock Claim Rules: बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी जमना एक आम समस्या है, अगर उस पानी की वजह से आपकी कार की इंजन खराब होती है तो क्या आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार इंजन इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : AI
Car Engine Insurance Rain Damage: मानसून के मौसम में सड़कों पर जलभराव होना एक आम समस्या है। कई बार पानी से भरी सड़क से गुजरते समय या बाढ़ के पानी में कार खड़ी रहने के कारण पानी गाड़ी के साइलेंसर या एयर फिल्टर के रास्ते इंजन के भीतर तक घुस जाता है। विज्ञान की भाषा में इसे 'हाइड्रोस्टेटिक लॉक' कहा जाता है, जिससे कार का इंजन पूरी तरह सीज यानी ठप हो जाता है।

बहुत से कार मालिकों को लगता है कि उनकी गाड़ी का बीमा इस नुकसान की भरपाई करेगा, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आइए इस लेख में समझते हैं कि क्या आपका इंश्योरेंस इंजन के इस भारी-भरकम खर्च को कवर करता है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
साधारण पॉलिसी में कवर नहीं होता इंजन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
साधारण पॉलिसी में कवर नहीं होता इंजन
ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी का 'व्यापक' यानी कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस (Comprehensive Insurance) कराते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस साधारण बीमा में बारिश या बाढ़ के पानी से खराब हुए इंजन का खर्च शामिल नहीं होता है। बीमा कंपनियां पानी के कारण इंजन में आई खराबी को एक 'कंसिक्वेंशियल लॉस' (यानी लापरवाही के कारण हुआ अप्रत्यक्ष नुकसान) मानती हैं और क्लेम खारिज कर देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंजन सुरक्षित रखने के लिए 'एड-ऑन' है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
इंजन सुरक्षित रखने के लिए 'एड-ऑन' है जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि बारिश के पानी से खराब हुए इंजन के सुधार का हजारों-लाखों का खर्च बीमा कंपनी उठाए, तो आपके पास मुख्य पॉलिसी के साथ 'इंजन प्रोटेक्शन कवर' होना बहुत जरूरी है। यह एक छोटा सा अतिरिक्त प्रीमियम देकर लिया जाने वाला 'एड-ऑन कवर' होता है, जो विशेष रूप से पानी घुसने या ऑयल लीकेज के कारण इंजन को होने वाले नुकसान की पूरी भरपाई करता है।

4 of 5
पानी में बंद गाड़ी को स्टार्ट करने की भूल न करें - फोटो : Adobe Stock
पानी में बंद गाड़ी को स्टार्ट करने की भूल न करें
अगर आपकी कार पानी से भरी सड़क पर अचानक बंद हो गई है या घर के बाहर बाढ़ के पानी में डूबी हुई थी, तो उसे भूलकर भी दोबारा 'स्टार्ट' करने की कोशिश न करें। पानी के अंदर इंजन स्टार्ट करने से उसके पिस्टन और क्रैंकशाफ्ट तुरंत टूट जाते हैं। बीमा कंपनियां इस हरकत को ग्राहक की जानबूझकर की गई लापरवाही मानती हैं, जिससे आपका वैलिड क्लेम भी हमेशा के लिए कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे चेक करें अपनी बीमा पॉलिसी - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें अपनी बीमा पॉलिसी
अपनी कार के इंश्योरेंस पेपर (पॉलीस शेड्यूल) को ध्यान से देखें। उसमें 'कवरेज डिटेल्स' वाले सेक्शन को पढ़ें कि वहां 'ईंजन प्रोटेक्टर' या 'हाइड्रोस्टेटिक लॉक कवर' लिखा है या नहीं। अगर यह शब्द आपकी पॉलिसी में शामिल नहीं हैं, तो तुरंत अपने इंश्योरेंस एजेंट या कंपनी से संपर्क कर इस महत्वपूर्ण कवर को अपनी पॉलिसी में शामिल करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें