फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गर्मी के सीजन में भूलकर भी न रखें कार में ये चीजें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 03 Jun 2022 04:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Car Care Tips - फोटो : Pixabay
Car Care Tips: पिछले सालों के मुकाबले इस साल काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह तरह के उपायों को अपना रहे हैं। अगर आपके पास गाड़ी है, तो आपको गर्मी के सीजन में उसकी खास देखरेख करनी चाहिए। गर्मियों के सीजन में गाड़ी की केयर करना काफी जरूरी होता है। कार की देखरेख करते समय आपकी जरा सी गलती एक बडे़ नुकसान की वजह बन सकती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी आपको गर्मी के सीजन में अपनी कार में नहीं रखना चाहिए। अगर आप धूप में अपनी कार को खड़ी करते हैं, तो इन चीजों को कार में रखने पर एक बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में आपको इन चीजों के बारे में विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं, इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Car Care Tips - फोटो : Pixabay
अगर आप अपनी गाड़ी को अधिकतर समय धूप में खड़ी करके रखते हैं। ऐसे में आपको उसमें लाइटर, डियोड्रेंट स्प्रे या कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी कार में आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Car Care Tips - फोटो : Pixabay
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो अपने लैपटॉप, मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रिक गैजेट को कार में ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो आपको तुरंत ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। गाड़ी गर्म होने से ये गैजेट भी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में इन गैजेट्स के गर्म होकर फटने की काफी संभावना होती है।

4 of 5
Car Care Tips - फोटो : Istock
आपको कभी भी अपने बच्चे को कार में लॉक करके नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी गाड़ी में गैस बन सकती है। इससे बच्चे के बेहोश होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। अगर आप अपने बच्चों को कार में छोड़कर जा रहे हैं। इस स्थिति में शीशे को खुला रखें या उसे किसी बड़े के साथ छोड़कर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Care Tips - फोटो : Istock
अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो उसे धूप में न खड़ी करें। ऐसा करने पर कार का केबिन काफी गर्म हो जाता है। ये काफी खतरनाक है। कोशिश करें कि आप अपनी सीएनजी कार को किसी छाया वाली जगह पर ही खड़ी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें