फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Buying Tips: कार खरीदते समय कौन सी 5 चीजें देखना जरूरी? जान लें वरना बाद में हो सकता है पछतावा

Sat, 07 Mar 2026 05:13 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Buy Karte Time Kya Bate Dhyan Rakhe: अगर आपको भी नई कार खरीदनी है, तो आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं और आप एक अच्छी डील कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Car Buying Tips In Hindi: लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से गाड़ी खरीदते हैं। किसी को दोपहिया वाहन का शौक होता है। जैसे, बाइक और स्कूटी आदि। ठीक इसी तरह कई लोगों को चार पहिया वाहन भी पसंद आती है। जैसे, कार।

मार्केट में कई अलग-अलग तरह की कारें मौजूद हैं जिनमें सेडान, हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट समेत कई अन्य सेगमेंट शामिल हैं। जैसी जिसकी जरूरत, वैसे लोग नई कार खरीदते हैं। इसलिए अगर आप भी कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कार खरीदते समय क्या-क्या बातें ध्यान रखें?

अपना बजट और जरूरत जानें
  • आप जो भी कार खरीदें पहले देखें कि वो आपके बजट में है भी या नहीं
  • अपनी जरूरत को पहचानना भी जरूरी है
  • आपको चार सीटर, 7 सीटर, एसयूवी, हैचबैक आदि कौन सी कार चाहिए, वो जरूर देखें
  • कार के रिव्यू-रेटिंग देख सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सस्ती कार नहीं मेंटनेंस का भी रखें ध्यान
  • अधिकतर लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि उन्हें ऑन रोड कार कितनी की मिल रही है
  • कंपनी कार पर क्या-क्या डिस्काउंट दे रही है और कार में क्या-क्या एसेसरीज मिल रही है
  • पर आपको मेंटनेंस को भी ध्यान में रखना है और कार खरीदते समय ही इस बात को सोचना है
  • वरना आपकी कार का मेंटनेंस अगर अधिक हुआ तो इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है
  • इसलिए ऐसी कार लें जिसका मेंटनेंस कम हो

4 of 5
कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कार के सेफ्टी फीचर्स देखना न भूलें
  • आप अगर कोई कार खरीद रहे हैं तो उसके सेफ्टी फीचर्स जरूर देखें
  • कार में कितने एयरबैग्स हैं, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स हैं या नहीं हैं
  • कार को सेफ्टी के लिए कितनी रेटिंग मिली है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
टेस्ट ड्राइव जरूरी
  • आप जो भी कार खरीद रहे हैं उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें
  • इससे आपको गाड़ी का रोड एक्सपीरियंस मिलेगा और पता चलेगा कि ये चलाने में कितनी कंफर्ट है या नहीं है
  • कार के ब्रेकिंग सिस्टम, गियर क्लच आदि को आप चेक कर पाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें