Emergency Braking Techniques: तेज रफ्तार में चलती कार के ब्रेक अचानक फेल हो जाना किसी भी चालक के किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यह अनुभव कई बार तो बेहद डरावना और कई दिनों मानसिक रुप से परेशान करने वाला हो सकता है। ऐसी स्थिति में घबराहट में गलत फैसला लेना जानलेवा भी साबित हो सकता है। अधिकांश लोग ब्रेक फेल होने पर घबराकर इंजन बंद कर देते हैं, जो एक बड़ी गलती है क्योंकि इससे स्टीयरिंग लॉक हो सकता है।
आज के आधुनिक सुरक्षा मानकों और स्मार्ट ब्रेकिंग सिस्टम के बावजूद, मैकेनिकल फेलियर की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति में संयम बनाए रखना और सही तकनीक का उपयोग करना ही आपको और आपके परिवार को सुरक्षित बचा सकता है।
अगर आप भी कार चलाते हैं, तो आपको ये पता होना चाहिए की इमरजेंसी में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानते हैं जो ऐसी स्थिति में आपको कार रोकने में मदद कर सकते हैं।