फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम वाली: कार का एसी ठंडी हवा नहीं दे रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले ये 4 चीजें खुद करें चेक

Fri, 18 Sep 2026 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car AC Tips: कार का एसी ठंडी हवा न दे तो कई लोग सीधे मेकैनिक के पास चले जाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो एक बार कुछ चीजों को चेक करके कूलिंग कम होने की वजह जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार का AC न दे कूलिंग, तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
अगर कार का एसी पहले की तरह ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो हर बार तुरंत सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होती। कई बार इसकी वजह छोटी और आसानी से जांची जा सकने वाली समस्या हो सकती है। दरअसल, कार में एसी की दिक्कत होने पर कुछ बेसिक चीजें आप खुद भी चेक कर सकते हैं।

इससे समस्या का अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है और छोटी परेशानी होने पर बेवजह खर्च से भी बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं कार का एसी कूलिंग कम दे, तो क्या चीजें चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कार का AC न दे कूलिंग, तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
कार का एसी कम कूलिंग करे, तो क्या चीजें चेक कर सकते हैं?

केबिन एयर फिल्टर चेक कर सकते हैं
  • कार का केबिन एयर फिल्टर गंदा या धूल से भरा होने पर एयरफ्लो कम हो सकता है
  • ऐसे में वेंट से हवा तो आती है, लेकिन उसका फ्लो कम हो सकता है
  • अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा है, तो कार के मॉडल के हिसाब से उसे साफ या बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कार का AC न दे कूलिंग, तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
एसी कूलिंग सेटिंग चेक करें
  • कई बार एसी में खराबी नहीं होती, बल्कि एसी की सेटिंग सही नहीं होती
  • एसी का टेंपरेचर लो पर करके देखें और ब्लोअर की स्पीड बढ़ाकर चेक करें
  • अगर कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल है, तो उसकी सेटिंग भी चेक कर सकते हैं

4 of 5
कार का AC न दे कूलिंग, तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
बाहर की हवा वाला मोड तो नहीं लगा
  • कार के एसी में आमतौर पर फ्रेश एयर और रिसर्कुलेशन मोड का ऑप्शन होता है
  • बहुत गर्म मौसम में रिसर्कुलेशन मोड के जरिए कार के अंदर की हवा को दोबारा ठंडा किया जाता है
  • अगर गलती से फ्रेश एयर मोड लंबे समय तक चालू है
  • तो बाहर की गर्म हवा लगातार केबिन में आती रहेगी और कूलिंग कम महसूस हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार का AC न दे कूलिंग, तो क्या करें? - फोटो : Freepik
एसी कंडेंसर के आसपास गंदगी देखें
  • कार के आगे लगा कंडेंसर एसी सिस्टम का एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है
  • ऐसे में अगर इसके सामने धूल, पत्तियां या दूसरी गंदगी जमा हो जाए तो इससे एसी की कूलिंग कम हो सकती है
  • ध्यान रहे इसे चेक करते समय इंजन और दूसरे गर्म पार्ट्स से दूरी बनाए रखें और साथ ही कंडेंसर को तेज दबाव से पानी मारकर साफ करने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें