Bluetooth Risk Alert: मोबाइल में कई ऐसे फीचर्स होते हैं, जो हमारे कई कामों को आसान बना देते हैं। जैसे, ब्लूटूथ इससे आप ईयरबर्ड्स कनेक्ट करके किसी से कॉल पर बात कर सकते हैं, गाने सुन सकते हैं, अपनी पसंदीदा फिल्म बिना किसी को परेशान किए हुए देख सकते हैं आदि।
पर क्या आप जानते हैं कि इसी ब्लूटूथ के जरिए आपका मोबाइल हैक भी हो सकता है? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। हैकर्स ब्लूटूथ की मदद से पहले आपके मोबाइल में और फिर उसके बाद आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं, जो आपके लिए सही नहीं है। इसलिए ब्लूटूथ को हमेशा ऑन करके नहीं रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।