Smartphone Battery Explosion Causes: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके में स्थित एक क्लीनिक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डॉक्टर का इंतजार कर रहे एक युवक के हाथ में रखे मोबाइल फोन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए आराम से फोन चला रहा था कि तभी अचानक डिवाइस से धुआं निकलने लगा और पलभर में आग की लपटें उठने लगीं।
गनीमत यह रही कि युवक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए फोन को जमीन पर फेंक दिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। आजकल इस तरह की मोबाइल फटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो हर किसी को डराने के लिए काफी हैं। ऐसे में आम लोगों के दिमाग ये सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर मोबाइल में ऐसे अचानक विस्फोट क्यों होते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।