फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दूसरे राज्य में राशन लेने के लिए कराना होता है रजिस्ट्रेशन? जानें सही नियम

Tue, 20 Oct 2026 12:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग अपने गांव से दूर जाकर किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो वो अपने गांव पर राशन नहीं ले पाते हैं। मगर आपको बता दें कि आप देश के किसी भी कोने से राशन ले सकते हैं। मगर कुछ जगहों पर इस ठेकेदार ये अभवाह फैलाते हैं कि आपके यहां रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा, जो पूरी तरह से गलत है। आप देश में कहीं भी किसी ठेकेदार से राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दूसरे राज्य में राशन लेना - फोटो : AI
आजीविका, पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में अक्सर लाखों लोग अपने गृह राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में जाकर बस जाते हैं। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि क्या वे अपने पुराने राशन कार्ड के जरिए किसी अन्य राज्य में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले सकते हैं या इसके लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। इस भ्रम को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने देश भर में 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना लागू की है।

इस शानदार योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को किसी भी दूसरे राज्य में नया राशन कार्ड बनवाने या अलग से कोई नया रजिस्ट्रेशन कराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसके नियम क्या हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का लाभ
  • इस योजना के तहत देश के किसी भी कोने में रहने वाले नागरिक अपने मौजूदा राशन कार्ड पर ही दूसरे राज्य की उचित मूल्य की दुकान से कम कीमत पर अनाज प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके लिए बस आपका पुराना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरणॉ की अनिवार्यता - फोटो : फ्रीपिक
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरणॉ की अनिवार्यता
  • दूसरे राज्य में राशन लेने के लिए आपको सिर्फ अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होता है।
  • वहां इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल मशीन पर आपका आधार कार्ड या अंगूठे का निशान स्कैन किया जाता है, जिससे आपकी पहचान का सत्यापन तुरंत हो जाता है।

4 of 5
राशन कार्ड में सभी सदस्यों का आधार सीडिंग जरूरी - फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड में सभी सदस्यों का आधार सीडिंग जरूरी
  • दूसरे राज्य में बिना रुकावट राशन पाने के लिए आपको अपने राशन कार्ड में सभी परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • अगर सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक है तो परिवार का कोई भी एक सदस्य देश के किसी भी कोने में ठेकेदार के पास जाकर राशन उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज्य बदलने की कोई जरूरत नहीं - फोटो : Adobe Stock
राज्य बदलने की कोई जरूरत नहीं
  • इसलिए ये समझना जरूरी है कि आपको अपने गृह राज्य के अलावा कहीं भी राशन लेने के लिए नाम कटवाने या दूसरे राज्य में दोबारा आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 
  • बायोमेट्रिक मिलान होते ही आपका कोटे का राशन पूरी पारदर्शिता के साथ आपको मिल जाता है, जिससे प्रवासियों का जीवन बेहद आसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें