फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या आप देश के सभी अस्पताल में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? जानिए यहां

Sat, 04 Jan 2025 08:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या देश के सभी अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
भारत सरकार देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से कमजोर लोग 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या देश के सभी अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप देश के सभी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आप केवल उन अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप किन-किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? इस बारे में आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। वेबसाइट पर आपको उन सभी लिस्टेड अस्पतालों की जानकारी मिल जाएगी, जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
हाल ही में भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। इसके अंतर्गत देश के 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग नागरिक इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं, फिर चाहे वे किसी भी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से आते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसकी आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है। आप नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर पात्रता की जांच करवा सकते हैं और वहां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के कुछ दिनों बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें