Running Diwali Lights on Inverter: दीपावली के खास मौके पर हर घर रंग-बिरंगी झालरों और खूबसूरत एलईडी लाइट्स से जगमगा उठता है, जो इस त्योहार की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। मगर कई बार त्यौहार के समय अचानक बिजली कट जाने से घर की रौनक फीकी पड़ने का डर सताने लगता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे अपने घर में लगे इनवर्टर से इन सजावटी लाइट्स को सुरक्षित तरीके से जला सकते हैं या नहीं।
सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि आप इनवर्टर से दिवाली की लाइटें जला सकते हैं, बशर्ते आपका इन्वर्टर और उसकी बैटरी सही क्षमता के हों। आइए इस लेख में जानते हैं कि इनवर्टर पर झालरें चलाते समय किन जरूरी बातों और सावधानियों का खास ध्यान रखना चाहिए।