Ayushman Card Free Treatment: अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए या परिवार में किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ जाए, तो इलाज का खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। खासकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना हर किसी के बजट में नहीं होता। ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
इस योजना के तहत पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, लेकिन क्या इस कार्ड का इस्तेमाल केवल सरकारी अस्पतालों में ही किया जा सकता है या प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिलता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...