Warranty Claim Without Invoice: जब भी हम कोई नया मोबाइल, टीवी, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, तो उसके साथ हमें टैक्स इनवॉइस यानी खरीद का पक्का बिल मिलता है। लेकिन कई बार समय बीतने के साथ यह बिल कहीं खो जाता है या उस पर छपी स्याही मिट जाती है।
ऐसे में जब सामान खराब होता है, तो सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि क्या बिना बिल के सिर्फ वारंटी कार्ड या उत्पाद के सीरियल नंबर के आधार पर आपको वरंटी मिल सकती है? बहुत से लोग बिल न होने पर घबरा जाते हैं और पैसे देकर मरम्मत करवाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस बारे में कंपनियों के क्या नियम हैं और उपभोक्ता कानून क्या कहता है।