फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge: सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल न करने पर क्या वह खराब हो जाता है? जानें यहां

Tue, 26 Nov 2024 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Can We Use Fridge In The Winter: कई लोगों का सवाल रहता है कि सर्दियों में क्या फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए? क्या सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करने से वह खराब हो जाता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। गर्मियों के सीजन में हम लोग फ्रिज का खूब इस्तेमाल करते हैं। सब्जियों को फ्रेश, पानी को ठंडा रखने से लेकर विभिन्न खाद्य सामग्रियों को स्टोर करने के लिए फ्रिज इस्तेमाल में आता है। यह खाने पीने के सामान को बैक्टीरिया से बचाकर रखता है। फ्रिज में दो अलग-अलग कंपार्टमेंट होते हैं, जिनका तापमान भी अलग-अलग होता है। गर्मियों के सीजन में फ्रिज में रखा खाना जल्दी खराब नहीं होता है।

वहीं सर्दियों के सीजन की शुरुआत होने के बाद कई लोग फ्रिज का इस्तेमाल करना कम कर देते हैं या उसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देते हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि सर्दियों में क्या फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए? क्या सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करने से वह खराब हो जाता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में आपको फ्रिज बंद नहीं करना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आप लंबे समय तक फ्रिज को बंद करके रखते हैं तो इससे उसका कंप्रेशर जाम हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
कई बार देखने को मिलता है कि अगर लंबे समय तक फ्रिज को बंद करके रखा जाए तो इसके पिस्टन में नमी आ जाती है। इस कारण लंबे समय बाद जब फ्रिज को ऑन किया जाता है तो मोटर की टॉर्क काम नहीं करती है और वह जाम हो जाती है। इस कारण आपको अपने फ्रिज को बंद नहीं करना चाहिए। 

4 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
गर्मी के सीजन में आप फ्रिज का इस्तेमाल 3 से 4 नंबर पर कर सकते हैं। वहीं सर्दियों के सीजन में आप इसको बंद करने की बजाए इसका उपयोग 1 नंबर पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
गर्मियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल करने पर कंप्रेशर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस कारण उसमें ठंडक काफी ज्यादा होती है और बिजली का काफी उपयोग होता है। वहीं सर्दियों के सीजन में फ्रिज के कंप्रेशर को कम मेहनत करनी पड़ती है। इस कारण बिजली की खपत कम होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें