फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अविवाहित बेटियां भी कर सकती हैं लाड़ली बहना योजना में आवेदन? जानें पात्रता के नियम

Mon, 19 Oct 2026 07:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MP Women Welfare Scheme Rules: लाड़ली बहना योजना को लेकर अक्सर अविवाहित बेटियों के मन में सवाल रहता है कि क्या वो भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना अविवाहित महिलाएं - फोटो : AI
Unmarried Women Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने राज्यभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि भेजी जाती है। चूंकि इस योजना का लाभ मुख्य रूप से विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को मिलता है, इसलिए अक्सर अविवाहित युवतियों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे भी इसका लाभ उठा सकती हैं।

राज्य शासन के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार, पूरी तरह से अविवाहित युवतियां इस योजना के दायरे में सीधे तौर पर शामिल नहीं होती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि अविवाहित महिलाओं के लिए इसके क्या नियम और पात्रता शर्तें हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयु सीमा और पात्रता के मुख्य नियम - फोटो : AdobeStock
आयु सीमा और पात्रता के मुख्य नियम
  • योजना के नियमों के अनुसार, आवेदन करने वाली महिला की उम्र तय सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। इस आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की प्राथमिकता - फोटो : AdobeStock
विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की प्राथमिकता
  • सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • यही वजह है कि सामान्य तौर पर पूरी तरह से अविवाहित युवतियां इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाती हैं।

4 of 5
समग्र आईडी और स्थानीय निवासी होना अनिवार्य - फोटो : AdobeStock
समग्र आईडी और स्थानीय निवासी होना अनिवार्य
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • इसके साथ ही, परिवार की समग्र आईडी में उसका नाम जुड़ा होना और आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना सबसे अनिवार्य शर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आवेदन करने से पहले आधिकारिक नियमों की जांच - फोटो : AdobeStock
आवेदन करने से पहले आधिकारिक नियमों की जांच
  • अगर आप इस योजना से जुड़े नियमों को लेकर कोई भी भ्रम दूर करना चाहती हैं, तो आवेदन करने से पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पता करें।
  • ये भी समझना जरूरी है कि इसका आवेदन ऑनलाइन नहीं होता है, इसके आवेदन आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत पर पता करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें