AC Kyo Blast Ho Jata Hai: पिछले कुछ वर्षों में गर्मी का पारा इतना बढ़ा है कि पंखे-कूलर तो इस गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग एसी चला रहे हैं जो गर्मी से बचने के लिए जरूरत बन चुका है।
हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि एसी में आग लगने के मामले भी सामने आए हैं। जैसे- बीते रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में एसी में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में लोगों के बीच ये चिंता बढ़ने लगी है क्या एसी को रात भर चलाना खतरना हो सकता है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं...