फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या किसी सार्वजनिक जगह पर पुलिसकर्मी आपका फोन चेक कर सकते हैं? जानें कानून क्या कहता है

Thu, 17 Sep 2026 03:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Can Police Check Your Phone in Public: कई बार ऐसा होता है कि कुछ पुलिस वाले बिना कारण लोगों का फोन चेक करवाने को बोलते हैं। मगर आपको बता दें कि बिना किसी ठोस कारण के पुलिस आपका फोन नहीं चेक कर सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या पुलिस फोन चेक कर सकती है? - फोटो : AI
Police Phone Checking Rules India: अक्सर रास्तों, चौराहों या किसी सार्वजनिक जगह पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी आम लोगों से उनका मोबाइल फोन मांगने या उसे चेक करने लगते हैं। कई बार लोग डर के मारे अपना फोन पुलिस के हवाले कर देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कानूनन किसी पुलिसकर्मी को बिना किसी ठोस वजह या कोर्ट के वारंट के आपका मोबाइल चेक करने का कोई अधिकार नहीं है?

भारतीय संविधान और कानून हर नागरिक को निजता का अधिकार देता है। आपके मोबाइल में मौजूद फोटो, चैट और पर्सनल डेटा आपकी निजी संपत्ति हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि फोन चेकिंग पर कानून और आपके अधिकार क्या कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निजता का मौलिक अधिकार - फोटो : AI Generated
निजता का मौलिक अधिकार
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर नागरिक को निजता का मौलिक अधिकार प्राप्त है।
  • सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार, आपका मोबाइल फोन आपकी निजी जिंदगी का हिस्सा है।
  • इसलिए बिना आपकी सहमति के कोई भी पुलिसकर्मी आपका फोन अनलॉक या चेक नहीं करा सकता।
विज्ञापन

3 of 5
किस स्थिति में पुलिस कर सकती है फोन की जांच? - फोटो : Adobe Stock
किस स्थिति में पुलिस कर सकती है फोन की जांच?
  • पुलिस सिर्फ तभी आपका फोन जांच सकती है जब आपके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज हो, आप किसी गंभीर अपराध के संदिग्ध हों या पुलिस के पास सर्च वारंट हो।
  • इसके अलावा अगर कोई आपातकालीन स्थिति या राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला हो, तभी पुलिस अधिकारी नियमानुसार फोन की जांच कर सकते हैं।

4 of 5
रैंडम चेकिंग के नाम पर जबरदस्ती करना गैर-कानूनी - फोटो : Adobe Stock
रैंडम चेकिंग के नाम पर जबरदस्ती करना गैर-कानूनी
  • रास्ते में साधारण चेकिंग या नो-पार्किंग जैसी मामूली घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मी किसी का भी फोन नहीं मांग सकते।
  • न ही वे आपकी पर्सनल व्हाट्सएप चैट, फोटो गैलरी या सोशल मीडिया ऐप्स खोलकर देखने के लिए दबाव बना सकते हैं।
  • ऐसा करना सीधे तौर पर अधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोन मांगने पर क्या करें और कैसे शिकायत दर्ज कराएं? - फोटो : AI
फोन मांगने पर क्या करें और कैसे शिकायत दर्ज कराएं?
  • अगर कोई पुलिसकर्मी बिना ठोस कारण जबरन फोन मांगे, तो विनम्रता से फोन देने का कानूनी कारण पूछें और सर्च वारंट की मांग करें।
  • अगर पुलिसकर्मी जबरजस्ती करे, तो उसका नाम व बैच नंबर नोट कर लें।
  • आप घटना का वीडियो बनाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपी ऑफिस या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें