NPS Investment For Non Employed: अक्सर लोगों को लगता है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस केवल सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ही है। हालांकि, यह पूरी तरह से एक भ्रांति है। भारतीय पेंशन फंड नियामक PFRDA के नियमों के अनुसार, भारत का कोई भी नागरिक, चाहे वह नौकरी करता हो, अपना छोटा-मोटा व्यवसाय चलाता हो, फ्रीलांसर हो या फिर हाउसवाइफ हो, एनपीएस में आसानी से अपना खाता खोलकर निवेश शुरू कर सकता है।
बिना किसी निश्चित आय स्रोत के भी आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि गैर-नौकरीपेशा लोग एनपीएस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं और इससे जुड़े नियम क्या हैं।