फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 18 से कम उम्र के लोगों का खुल सकता है बैंक अकाउंट? जानें नियम

Fri, 09 Oct 2026 08:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Minor Bank Account Opening Rules: जब भी बैंक में अकाउंट खोलने की बात आती है, अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या 18 साल के कम उम्र के लोगों का बैंक में अकाउंट खोलवाया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक इंजन ऑयल बदलने के नियम - फोटो : AI
Bank Account For Under 18 Kids: अक्सर माता-पिता बच्चों में बचत की आदत डालने या उनकी पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ने के इरादे से बैंक खाता खुलवाने का सोचते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या 18 साल से कम उम्र यानी नाबालिग बच्चों का बैंक अकाउंट खुल सकता है या नहीं। इसका सीधा जवाब है-हां, बच्चों का भी बैंक खाता खोला जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार बच्चों की उम्र के हिसाब से बैंक खाते से जुड़े अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। 10 साल से कम उम्र के बच्चों का खाता अभिभावकों के साथ खुलता है, जबकि 10 साल से ऊपर के बच्चे खुद भी खाता संभाल सकते हैं। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं इससे जुड़े जरूरी नियम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
10 साल से कम और ऊपर के बच्चों के खाते के अलग नियम - फोटो : Adobe Stock
10 साल से कम और ऊपर के बच्चों के खाते के अलग नियम
  • 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का खाता माता-पिता या कानूनी अभिभावक के साथ संयुक्त रूप से खोला जाता है।
  • वहीं 10 वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चे चाहें तो बिना अभिभावक के भी अपना बैंक खाता खुद स्वतंत्र रूप से चला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग और ओवरड्राफ्ट के नियम - फोटो : Adobe Stock
एटीएम कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग और ओवरड्राफ्ट के नियम
  • 10 साल से बड़े बच्चों को बैंक की नीति के अनुसार एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और चेकबुक की सुविधा मिल सकती है।
  • बता दें कि इन अकाउंट्स पर अलग-अलग बैंक में ट्राजेक्शन लीमिट को लेकर अलग नियम हो सकते हैं।
  • इन खातों में ओवरड्राफ्ट की सुविधा नहीं मिलती, यानी खाते में मौजूद जमा राशि से अधिक पैसे खर्च करने की इजाजत नहीं होती है।

4 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
18 साल की उम्र पूरी होने पर जरूरी बदलाव
  • जैसे ही बच्चे की उम्र 18 साल पूरी हो जाती है, यह माइनर अकाउंट अपने आप बंद नहीं होता बल्कि इसे सामान्य वयस्क बचत खाते में बदल दिया जाता है।
  • इसके लिए खाते को अपडेट करने हेतु नए सिरे से हस्ताक्षर और ताजा केवाईसी और पैन कार्ड जमा करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाता खुलवाने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी? - फोटो : Freepik
खाता खुलवाने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
  • बच्चे का बैंक खाता खुलवाने के लिए उसका जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
  • इसके साथ ही माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र और पते का प्रमाण जैसे पैन कार्ड या आधार कार्ड जमा करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें