फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder In Train: क्या ट्रेन में गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं? जान लें नियम वरना...

Thu, 16 Apr 2026 04:00 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Can I Carry Gas Cylinder in Train: भारतीय ट्रेन में सफर करने के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना लग सकता है या आपको जेल तक हो सकती है। जैसे, ट्रेन में आप एलपीजी गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं या नहीं? इस बारे में आपको पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
क्या ट्रेन में आप एलपीजी गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Rules For Trai Passengers: इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर कई चर्चाएं जोरों पर हैं, क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कई देशों में एलपीजी गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखी जा रही है।

हालांकि, भारत में देरी से ही सही  लेकिन लोगों को एलपीजी सिलिंडर मिल रहे हैं। इस बीच क्या आप ये जानते हैं कि क्या आप ट्रेन में एलपीजी गैस सिलिंडर लेकर यात्रा कर सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ट्रेन में एलपीजी सिलिंडर ले जाने के लिए भारतीय रेलवे का क्या नियम है...
विज्ञापन

2 of 5
क्या ट्रेन में आप एलपीजी गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock
क्या ट्रेन में गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं?
  • नहीं, ट्रेन में एलपीजी गैस सिलिंडर ले जाना मना है
  • इसके लिए ट्रेनों में  भारतीय रेलवे एक्ट 1989 के सेक्शन 67, 154, 164 और 165 लागू होता है
  • इसके तहत भारतीय ट्रेनों में आप ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ये कानूनी रूप से जुर्म है
विज्ञापन

3 of 5
क्या ट्रेन में आप एलपीजी गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन में क्यों सिलिंडर लेकर नहीं जा सकते?
  • गैस ज्वलनशीन पदार्थ होती है
  • ऐसे में अगर ट्रेन में गैस सिलिंडर लेकर जाया जाए तो इसके फटने का खतरा बना रहता है
  • गैस लीक होने पर भी दिक्कतें हो सकती हैं
  • इसलिए ट्रेन में एलपीजी गैस सिलिंडर ले जाने की सख्त मनाही होती है

4 of 5
क्या ट्रेन में आप एलपीजी गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
क्या जुर्माने का भी प्रावधान है?
  • हां, ट्रेन में अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर लेकर आप जाते हैं, तो आप पर जुर्माना लग सकता है
  • अगर आप ट्रेन में एलपीजी सिलिंडर लेकर जाते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या ट्रेन में आप एलपीजी गैस सिलिंडर ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock
क्या जेल भी हो सकती है?
  • हां, अगर आप ट्रेन में गैस सिलिडर लेकर जाते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है
  • इसमें 3 साल तक की जेल का प्रावधान है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें