Kisan Samman Nidhi Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। ग्रामीण इलाकों में अक्सर किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि यदि एक ही परिवार में पिता और बेटा दोनों खेती का काम करते हैं, तो क्या दोनों को इस योजना का अलग-अलग लाभ मिल सकता है।
इस संबंध में सरकार के नियम बहुत स्पष्ट हैं, जिन्हें हर लाभार्थी को आवेदन करने से पहले अच्छी तरह जान लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कागजी परेशानी या रिकवरी के नोटिस से बचा जा सके।