How To Transfer Confirmed Railway Ticket: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले कई यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे अपने नाम का कंफर्म ट्रेन टिकट किसी दोस्त या रिश्तेदार के नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं। कई बार गलत नाम, लिंग या उम्र दर्ज हो जाने पर लोग उसमें ऑनलाइन सुधार की तलाश करने लगते हैं।
हालांकि, आईआरसीटीसी का ऐसा कोई नियम या विकल्प नहीं है, जिससे टिकट बुक होने के बाद उसमें नाम, लिंग या उम्र में ऑनलाइन कोई संशोधन या बदलाव किया जा सके। आइए इस लेख आसान भाषा में समझते हैं कि इस स्थिति में रेलवे के क्या नियम हैं और आपके पास क्या विकल्प बचता है।