भारत में करोड़ों नौकरीपेशा लोग हैं। कई बार दूसरी जगह जब कर्मचारी को अच्छी नौकरी मिल जाती है, तो वह पिछली कंपनी में रिजाइन दे देता है। हालांकि, पुरानी कंपनी में रिजाइन देकर नई कंपनी में ज्वाइन करने के बीच कई कागजी काम करने होते हैं। इसके अलावा कर्मचारी को कंपनी द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर एक निश्चित समय सीमा के लिए नोटिस पीरियड सर्व करना होता है। अलग-अलग कंपनियों में नोटिस पीरियड सर्व करने की समय सीमा भी अलग-अलग होती है। कई कंपनियों में नोटिस पीरियड 2 महीने का होता है, तो कई कंपनियों में यह 1 महीने या 15 दिनों का होता है।
अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार कर्मचारी बिना नोटिस पीरियड सर्व किए ही दूसरी कंपनी में ज्वाइन कर लेता है। ऐसी स्थिति में पुरानी कंपनी से उसे रिलीविंग लेटर या दूसरे जरूरी दस्तावेज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।