फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Notice Period: क्या नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर कर सकती है कंपनी? जानिए क्या है नियम

Mon, 23 Dec 2024 04:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या कंपनी किसी कर्मचारी को नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर कर सकती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन
1 of 5
नोटिस पीरियड - फोटो : AdobeStock

भारत में करोड़ों नौकरीपेशा लोग हैं। कई बार दूसरी जगह जब कर्मचारी को अच्छी नौकरी मिल जाती है, तो वह पिछली कंपनी में रिजाइन दे देता है। हालांकि, पुरानी कंपनी में रिजाइन देकर नई कंपनी में ज्वाइन करने के बीच कई कागजी काम करने होते हैं। इसके अलावा कर्मचारी को कंपनी द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर एक निश्चित समय सीमा के लिए नोटिस पीरियड सर्व करना होता है। अलग-अलग कंपनियों में नोटिस पीरियड सर्व करने की समय सीमा भी अलग-अलग होती है। कई कंपनियों में नोटिस पीरियड 2 महीने का होता है, तो कई कंपनियों में यह 1 महीने या 15 दिनों का होता है।

अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार कर्मचारी बिना नोटिस पीरियड सर्व किए ही दूसरी कंपनी में ज्वाइन कर लेता है। ऐसी स्थिति में पुरानी कंपनी से उसे रिलीविंग लेटर या दूसरे जरूरी दस्तावेज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

2 of 5
नोटिस पीरियड - फोटो : AdobeStock

ऐसे में अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या कंपनी किसी कर्मचारी को नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर कर सकती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

विज्ञापन

3 of 5
नोटिस पीरियड - फोटो : AdobeStock

कर्मचारी जब किसी कंपनी को ज्वाइन करता है, उस समय उसे कंपनी द्वारा तय किए गए नियम और निर्देशों का पालन करना होता है। इसके लिए कर्मचारी से दस्तावेजों पर साइन भी कराया जाता है। इन दस्तावेजों पर नोटिस पीरियड को सर्व करने को लेकर भी नियम लिखे होते हैं।

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स
 

4 of 5
नोटिस पीरियड - फोटो : AdobeStock

हालांकि, कंपनी किसी भी कर्मचारी को नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है। कर्मचारी को इस बारे में पता होना चाहिए कि नोटिस पीरियड को सर्व न करने को लेकर भी कई नियम होते हैं।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोटिस पीरियड - फोटो : AdobeStock
अगर कंपनी कर्मचारी को जल्दी ज्वाइन करवाना चाहती है, तो इस स्थिति में वह नोटिस पीरियड बाय-आउट कर लेती है। इसमें पैसों से उसका सैटलमेंट किया जाता है। इसके अलावा, कई बार कर्मचारी छुट्टियों से अपने नोटिस पीरियड को एडजस्ट करवा लेता है।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें