NRI Power Of Attorney Rules India: नौकरी, व्यापार या पढ़ाई के सिलसिले में विदेश में रहने वाले कई भारतीयों के सामने अक्सर यह समस्या आती है कि वे भारत में अपनी संपत्ति की देखरेख, बैंक खाते के काम या अन्य कानूनी मामलों को कैसे संभालें। ऐसे में मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कोई एनआरआई विदेश में रहकर भी भारत में अपने किसी भरोसेमंद रिश्तेदार या परिचित को पावर ऑफ अटॉर्नी यानी मुख्तारनामा दे सकता है।
कानून के अनुसार, विदेश में रहने वाला व्यक्ति बिल्कुल ऐसा कर सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ विशेष कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि विदेश से पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने की सही कानूनी प्रक्रिया क्या है।