Hot And Cold AC vs Normal AC: सर्दियों में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या सामान्य एसी को 28 डिग्री पर सेट करने से कमरा गर्म हो सकता है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। आम एसी केवल कमरे की गर्मी सोखकर बाहर फेंकता है, इसलिए ठंड के मौसम में 28 डिग्री पर चलाने पर भी वह गर्म हवा नहीं देता बल्कि हल्की ठंडी या सामान्य हवा ही महसूस कराता है।
इसी जरूरत को पूरा करने के लिए बाजार में हॉट एंड कोल्ड एसी मौजूद हैं, जो गर्मी में ठंडी और सर्दी में गर्म हवा देने के लिए बनाए जाते हैं। इन दोनों एसी के काम करने के तरीके और उपयोग की समझ होना घर की जरूरत के हिसाब से सही चुनाव करने में बेहद मददगार है। इसलिए आइए इस लेख में इन दोनों के एसी के बारे में जरूरी बातें जानते हैं।