फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Washing Machine: वॉशिंग मशीन खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, जरूर देखें ये चीजें; बच सकते हैं आपके पैसे

Fri, 01 May 2026 05:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Energy Efficient Washing Machines: अक्सर लोग वॉशिंग मशीन खरीदते समय कुछ जरूरी बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से वो ऐसा वॉशिग मशीन खरीद लाते हैं जो उनकी जरूरतों से मेल नहीं खाता है। इसलिए वॉशिंग मशीन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वॉशिंग मशीन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन आज के समय में हर घर की एक बुनियादी जरूरत बन गई है, लेकिन बाजार में उपलब्ध ढेरों विकल्पों के बीच सही मशीन का चुनाव करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे महंगी मशीन खरीद लेते हैं, जो बाद में उनके बिजली और पानी के बिल को बढ़ा देती है। अगर आप भी नई वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन और ब्रांड पर न जाएं। 

मशीन की तकनीक, क्षमता और फीचर्स को समझना बहुत जरूरी है। सही चुनाव न सिर्फ आपके कपड़ों के लिए अच्छा रहेगा, बल्कि लंबे समय में आपके पैसों की भी बड़ी बचत करेगा। आइए समझते हैं कि वॉशिंग मशीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
वॉशिंग मशीन सेमी-ऑटोमेटिक - फोटो : Amar Ujala
मशीन के प्रकार और अपनी जरूरत समझें
  • सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि वॉशिंग मशीन मुख्य रुप से तीन प्रकार के होते हैं। 
  • सेमी-ऑटोमैटिक - यह कम बजट वालों के लिए बेहतरीन है, इसमें कपड़े धोने और सुखाने के लिए मैनुअली आपको खुद चेंबर बदलना पड़ता है।
  • टॉप लोड - यह पूरी तरह ऑटोमैटिक होती है और इसमें कपड़े ऊपर से डाले जाते हैं, यह उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें बार-बार झुकने में दिक्कत होती है।
  • फ्रंट लोड - यह मशीन सबसे कम पानी और बिजली खर्च करती है और कपड़ों की सफाई के मामले में सबसे बेहतरीन मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Amar Ujala
मशीन की क्षमता का सही चुनाव
  • अगर आपके घर में 2 से 3 सदस्य हैं, तो 6 से 7 किलोग्राम की क्षमता वाली मशीन आपके लिए पर्याप्त होगी।
  • 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए 8 किलोग्राम या उससे ज्यादा क्षमता वाली मशीन ही खरीदें।
  • ध्यान रखें कि मशीन की क्षमता सूखे कपड़ों के वजन के आधार पर तय की जाती है, इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार ही साइज चुनें।

4 of 5
वॉशिंग मशीन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
बिजली और पानी की बचत के फीचर्स
  • हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाली मशीन ही खरीदें, क्योंकि यह बिजली की खपत को बहुत कम कर देती है।
  • इन्वर्टर वाली मोटर लोड के अनुसार अपनी गति कम या ज्यादा करती है, जिससे मशीन कम शोर करती है और बिजली बचाती है।
  • कुछ मशीनों में इन-बिल्ट हीटर होता है, जो गर्म पानी से जिद्दी दाग छुड़ाने में मदद करता है, लेकिन यह बिजली ज्यादा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉशिंग मशीन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
खरीदते समय इन बातों पर भी दें ध्यान
  • खरीदने से पहले देख लें कि कंपनी मोटर पर कितनी वारंटी दे रही है और आपके शहर में उसका सर्विस सेंटर है या नहीं।
  • आजकल वाई-फाई और एप कंट्रोल वाली मशीनें भी आती हैं, जिन्हें आप अपने फोन से कहीं से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या त्योहारों के सीजन में सेल के दौरान खरीदारी करना आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें