फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: गर्मियों के सीजन में शुरू करें ये खास बिजनेस, घर बैठे कर सकेंगे लाखों रुपये की कमाई

Mon, 18 Apr 2022 10:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आप गर्मियों के सीजन में किसी बिजनेस को शुरू करने की योजना बने रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप घर बैठे लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। ये बिजनेस प्याज के पेस्ट से जुड़ा हुआ है। अक्सर देखने को मिलता है कि प्याज के दामों में जब वृद्धि होती है, उस दौरान लोग प्याज की खरीदारी करना काफी कम कर देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण प्याज के पेस्ट की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप प्याज के पेस्ट बनाने का कारोबार शुरू करते हैं, तो इस क्षेत्र में आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग प्याज के पेस्ट को बेचकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। ऐसे में गर्मियों के सीजन में प्याज के पेस्ट बनाने का कारोबार आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Business Ideas - फोटो : istock
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस बिजनेस की शुरुआत आप 4.19 लाख रुपये निवेश करके शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है। इस स्थिति में आप भारत सरकार की मुद्रा योजना से लोन लेकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Business Ideas - फोटो : istock
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो प्याज का पेस्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में आपका कुल खर्चा 4 लाख 19 हजार का आएगा। इसमें बिल्डिंग शेड को बनाने के लिए आपका 1 लाख रुपये का खर्चा आता है। इसके अलावा 1.75 लाख रुपये का खर्चा आपको इक्विपमेंट खरीदने में आएगा।

4 of 6
Business Ideas - फोटो : i stock
वहीं अलग से बिजनेस को संचालन करने के लिए आपको 2.75 लाख रुपये की जरूरत होगी। आप प्याज से पेस्ट बनाने वाले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर आसानी से 193 क्विंटल प्याज का उत्पादन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आप औसतन प्रति क्विंटल प्याज के पेस्ट को 3 हजार रुपये का बेचते हैं। ऐसे में इसकी वैल्यू आसानी से 5.79 लाख रुपये होगी। अगर आप इस व्यापार के जरिए अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को फॉलो करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Business Ideas - फोटो : iStock
इसके लिए आपको अपने प्रोडक्ट का अच्छा नाम चयन करना है। उसके बाद आपको सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट की मार्केटिंग करनी है। इसके अलावा आप अपने प्रोडक्ट की वेबसाइट भी बना सकते हैं। इससे आपके बिजनेस का प्रचार प्रसार बढ़ेगा। अगर सब चीज बढ़िया रहती है। इस स्थिति में आप आसानी से प्याज के पेस्ट मेकिंग बिजनेस के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें