फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस को शुरू करके कर सकते हैं हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Sun, 09 Oct 2022 11:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money - फोटो : iStock
Business Ideas: कोरोना महामारी का बुरा असर देश भर में करोडों लोगों के ऊपर पड़ा है। इस महामारी के कारण कई लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। हालांकि, अब स्थिति सुधरी जरूर है। वहीं मंदी की आहट फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। ऐसे में इस दौरान नौकरी पाना काफी मुश्किल काम हो गया है। इन सब के बीच अगर आप अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप हर महीने 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस सुपरहिट बिजनेस में आपको गोल्ड फिश फार्मिंग करनी होगी। देश भर में कई लोग गोल्ड फिश की फार्मिंग करके शानदार कमाई कर रहे हैं। देश में कई लोग अपने घरों में मछली को रखना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि गोल्ड फिश को घर में रखने से गुडलक आता है। बाजारों में गोल्ड फिश काफी महंगे दामों पर बिकती हैं। ऐसे में इस कारोबार को शुरू करके आप हर महीने अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Gold Fish - फोटो : Istock
गोल्ड फिश की फार्मिंग को शुरू करने में करीब 1 लाख से 2.50 लाख रुपये तक की लागत आएगी। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 100 वर्ग फुट के एक्वेरियम को खरीदना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Gold Fish - फोटो : Istock
इस एक्वेरियम को खरीदने के लिए आपको 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा 50 हजार रुपये आपको दूसरे जरूरी सामानों को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे। 

4 of 5
Money - फोटो : Istock
वहीं फार्मिंग के लिए आपको सीड की जरूरत भी होगी। सीड खरीदते समय इस बात को जान लें कि फीमेल और मेल का रेश्यो 4:1 होना जरूरी है। सीड डालने के करीब 4 से 6 महीने बाद ये बेचने के लिए तैयार हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Money - फोटो : Istock
फार्मिंग के दौरान अगर आप अच्छी मात्रा में इन मछलियों को तैयार करके बेचते हैं। ऐसे में इस बिजनेस के जरिए आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें