फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: मात्र 40 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें यह बिजनेस, 2 लाख रुपये तक की कर सकेंगे कमाई

Sun, 10 Dec 2023 10:57 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : i stock
buisness Ideas: देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं। नौकरी में आपको सुरक्षा जरूर मिलती है लेकिन यह कमाई का एक सीमित जरिया होता है। इस कारण आप नौकरी करते हुए आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन नहीं जी सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। यहां आपको एलोवेरा की फार्मिंग करनी है। देश में कई लोग एलोवेरा की खेती के माध्यम से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। एलोवेरा विभिन्न कार्यों में उपयोग में आता है। इस कारण बाजार में इसकी काफी मांग रहती है। एलोवेरा के अंदर कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं। ऐसे में एलोवेरा फार्मिंग में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : iStock
अगर आपके पास एक एकड़ भूमि है और आप उसमें एलोवेरा की फार्मिंग करते हैं। ऐसे में आप सालाना 20 हजार किलोग्राम एलोवेरा का उत्पादन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
एलोवेरा की पत्तियां बाजार में 5 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम आसानी से बिक जाती हैं। इसके अलावा एक पौधे के पत्ते औसतन 18 रुपये तक बिकते हैं। एलोवेरा की फार्मिंग शुरू करने के लिए आपको करीब 40 हजार रुपये का निवेश करना होगा। 

New Year 2023: नए साल पर आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत असम और मेघालय की सैर, जानिए कितना आएगा खर्च

4 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
वहीं इसकी खेती करने के बाद आप करीब 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकेंगे। ऐसे में इस बिजनेस के माध्यम से आप लागत से 5 गुना ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
आप तैयार हुए एलोवेरा के पौधों से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाकर उसको बाजार में भी बेच सकते हैं। कई कंपनियां आयुर्दिक दवाओं को बनाने में एलोवेरा जेल को इस्तेमाल में लेकर आती हैं। ऐसे में आप उन कंपनियों को एलोवेरा जेल की सप्लाई करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें