फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: कम निवेश में शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों में कमाई

Fri, 17 Dec 2021 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर किसी बिजनेस की शुरुआत योजनाबद्ध ढंग से की जाए, तो उसके सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति की बंपर कमाई होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे ही एक खास बिजनेस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कम निवेश करके आप एक जबरदस्त मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। ये व्यापार किसानों के लिए काफी लाभदायक है। इसमें आपको टमाटर की खेती करनी होगी। देश में टमाटर की काफी मांग है। कई मर्तबा तो टमाटर के दाम 100 रुपये को भी पार कर जाते हैं। ऐसे में इसकी खेती करके आप हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं। टमाटर की खेती में करीब 7 से 8 महीने का समय लगता है। इस बीच आपको इसकी पूरी देख-रेख करनी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस आइडिया के बारे में और कैसे आप इसकी खेती करके हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Tomato - फोटो : अमर उजाला
टमाटर की खेती साल में दो बार की जाती है। टमाटर की नर्सरी को फरवरी और मार्च एवं जुलाई और अगस्त के महीनों में लगाया जाता है। एक बार जब नर्सरी तैयार हो जाती है, उसके बाद उन्हें खेतों में लगाया जाता है। टमाटर की खेती के लिए आपको अच्छी किस्म के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर - फोटो : Pixabay
उन्नत किस्म के बीजों में आप रूबी, अर्का विकास, सोनाली पूसा 120, अर्का सौरभ, आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप हाइब्रिड बीजों का इस्तेमाल भी टमाटर की खेती के लिए कर सकते हैं। इन बीचों में उत्पादन क्षमता काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको बड़े स्तर पर फलों की प्राप्ति होगी, जिन्हें आप बाजार में बेच कर मोटी आमदनी कर सकते हैं। 

4 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
हालांकि, टमाटर की खेती के दौरान आपको अच्छी जुताई करके बेड को तैयार करना होगा। इसके अलावा टमाटर को लटकाने के लिए ठीक ढंग से बांस और तार को भी लगाना है और समय समय पर उसकी देखरेख करनी होगी। एक बार जब आपकी उपज तैयार हो जाएगी, तो इसे बाजार में बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपये - फोटो : pixabay
अगर आपके पास एक हेक्टेयर भूमि है और उसमें आप टमाटर की खेती करके 12 क्विंटल का उत्पादन करते हैं, तो मौजूदा कीमत के आधार पर एक सीजन में आप आसानी से 15 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें