Business Ideas: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान के साथ अच्छा पानी पीना भी जरूरी होता है। आज के दौर में महानगरों में आबादी का घनत्व काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका बुरा असर शहरों की साफ सफाई से लेकर दूसरी चीजों पर देखने को मिल रहा है। महानगरों में अब ग्राउंड वाटर का पानी पीने लायक नहीं बचा है। ऐसे में लोग फिल्टर्ड या आरओ का पानी खरीदकर पीना पसंद करते हैं। ऐसे में फिल्टर्ड पानी का एक बड़ा बाजार महानगरों में है। इसी कड़ी में आप वाटर आरओ का प्लांट लगाकर एक नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस बिजनेस से आपकी लाखों रुपये की कमाई हो सकती है। हालांकि, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको प्लांट सेटअप करने से लेकर मार्केटिंग तक काफी मेहनत करनी होगी। वहीं एक बार जब आपका बिजनेस पूरी तरह सेटअप हो जाएगा। उसके बाद इसके जरिए आपकी जबरदस्त कमाई होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में -